बॉलीवुड

Tiger 3 Box Office Collection Day 10: 250 करोड़ी बनने से चंद दूर है टाइगर 3, धीमें हुए सलमान खान की मूवी के कदम

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 22, 2023, 08:45 AM IST

Tiger 3 Box Office Collection Day 10: सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर अब धीमी पड़ती जा रही है, फिल्म अच्छी खासी शुरुआत तो की, लेकिन जैसे जैसे दिन बीतते जा रहे हैं वैसे ही फिल्म की कमाई लगातार गिरती जा रही है, आइए इसके 10वें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Image

Tiger 3 Box Office Collection Day 10

Tiger 3 Box Office Collection Day 10: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) बॉक्स ऑफिस पर अब धीमी पड़ती जा रही है, फिल्म अच्छी खासी शुरुआत तो की, लेकिन जैसे जैसे दिन बीतते जा रहे हैं वैसे ही फिल्म की कमाई लगातार गिरती जा रही है। मूवी में कैटरीना कैफ, सलमान खान और इमरान हाशमी की एक्टिंग को काफी सराहा जा रहा है, फिल्म को लेकर काफी अच्छी रिव्यू भी सामने आए हैं। हालांकि वर्ल्ड कप फाइनल और त्योहारों के चलते अब मूवी को नुकसान जरूर हुआ है। 10वें दिन तो फिल्म का कलेक्शन डबल डिजिट में भी नहीं पहुंच पाया है।

इंडिया में फिल्म 250 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए भी धीरे-धीरे कदम रख रहे हैं। भारी भरकम बजट पर बनी टाइगर 3 ने जिस कलेक्शन की उम्मीद की थी वो उसे नहीं मिल पा रहा है। आइए मूवी के 10वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

10वें दिन टाइगर 3 ने की इतनी कमाई

एक्शन-थ्रिलर फिल्म टाइगर 3 ने भारत में अपने ओपनिंग डे पर सभी भाषाओं में 44.50 रुपये की कमाई की। ट्रेड रिपोर्टों के अनुसार, 10वें दिन, 21 नवंबर को इसमें गिरावट देखी गई और इसकी कुल कमाई में 6.35 करोड़ तक रहने वाली है। भारत में अब 'टाइगर 3' का कुल कलेक्शन 243.60 करोड़ रुपये हो गया है। मंगलवार को फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 12.14 फीसदी रही।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article