Shahid Kapoor Viral Video: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने 54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में परफॉर्म किया। फिल्म के ओपनिंग सेरेमनी में एक्टर ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया। परफॉर्मेंस के दौरान शाहिद स्टेज पर गिर गए। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो पर फैंस एक्टर को सपोर्ट कर रहे हैं। लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में शाहिद ब्लैक टी शर्ट और ब्लैक पैंट में दिखाई दे रहे हैं। एक्टर ने अपने लुक को ब्लैक गॉगल्स के साथ कंप्लीट किया है। एक्टर रॉकस्टार के लुक में नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: मुनव्वर संग नाम जुड़ने पर भड़कीं मन्रारा चोपड़ा, बोलीं- मुझे भाभी क्यों बोल रहे हैं...
वायरल वीडियो में शाहिद बाकी डांसर्स के साथ परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं। डांस करते- करते एक्टर अचानक से गिर पड़ते हैं। हालांकि एक्टर तभी उठते हैं और अपनी परफॉर्मेंस को कंप्लीट करते हैं। परफॉर्मेंस के बाद एक्टर उस स्पॉट को देखते हैं कि आखिर वो गिरे कैसे।
स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान गिरे शाहिद
एक्टर इस दौरान स्माइल करते हुए और फैंस को फ्लाइंग किस देते हुए नजर आए। एक्टर के वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, कोई बात नहीं भाई ऐसा कभी कभी हो जाता है। दूसरे यूजर ने लिखा, रियल परफॉर्मर। तीसरे यूजर ने लिखा, आपने शानदार डांस किया। एक्टर ने परफॉर्मेंस के दौरान अपनी फिल्म के हिट गानों पर डांस किया। वहीं ,वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद देवरा में पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा कृति सेनन के साथ एन इम्पॉसिबल लव स्टोरी में नजर आएंगे।
