Tiger 3 Box Office Collection Day 1: भाईजान बने बॉक्स ऑफिस किंग, टाइगर 3 ने जलाकर खाक किया गदर 2 का रिकॉर्ड

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 13, 2023, 09:07 AM IST

Tiger 3 Box Office Collection Day 1: सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग के साथ सभी रिकॉर्ड्स धराशायी कर दिए हैं। सलमान खान की मूवी ने सनी देओल की सुपरहिट मूवी गदर 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।

Tiger 3 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) दिवाली के मौके पर बीते दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। भारत में भी फिल्म को हिंदी, तेलुगु और तमिल तीन भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म की हाइप को देखते हुए यह पहले से ही तय माना जा रहा था कि मूवी को जबरदस्त ओपनिंग मिलने वाली है। हालांकि टाइगर 3 की ओपनिंग उम्मीद से भी ज्यादा बड़ी साबित हो रही है। टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग के साथ सभी रिकॉर्ड्स धराशायी कर दिए हैं।

End of Feed