बॉलीवुड

Tiger 3 Advance Booking Collection Day 1: Jawan-Pathaan को धूल नहीं चटा पाए Salman Khan, देखें आंकड़े

Tiger 3 Advance Booking Collection Day 1: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की नई फिल्म टाइगर 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म टाइगर 3 ने रिलीज से पहले जबरदस्त एडवांस बुकिंग दर्ज कराई थी लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भाईजान की ये मूवी फिर भी जवान-पठान के एडवांस बुकिंग के आंकड़े पार नहीं कर पायी है।

Image

Tiger 3

Tiger 3 Advance Booking Collection Day 1: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की नई फिल्म टाइगर 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है, जिस कारण मेकर्स काफी खुश हैं। सलमान खान के फैंस भी टाइगर 3 को लेकर बनी उत्सुकता देखकर काफी खुश हैं क्योंकि एक्टर को काफी समय से एक सुपरहिट मूवी की दरकार थी। फिल्म टाइगर 3 की एडवांस बुकिंग की बात करें तो वो भी धमाकेदार रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो फिल्म टाइगर 3 ने एडवांस बुकिंग के जरिए अपने खाते में कुल मिलाकर 20 करोड़ से ज्यादा रुपये जोड़े हैं।

Jawan-Pathaan को धूल नहीं चटा पायी Salman Khan की Tiger 3

ट्रेड से सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर टाइगर 3 ने एडवांस बुकिंग के जरिए अपने खाते में कुल मिलाकर 23 करोड़ रुपये जोड़े हैं। टाइगर 3 द्वारा दर्ज कराया गया ये आंकड़ा अच्छा माना जा रहा है क्योंकि दिवाली के मौके पर लोग घर कामों में भी व्यस्त हैं। हालांकि इस कारण टाइगर 3 शाहरुख खान की जवान और पठान का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पायी है। आइए आपको बताते हैं कि किन-किन फिल्मों ने एडवांस बुकिंग के जरिए अपने खाते में सबसे ज्यादा रुपये जोड़े हैं?

जवान: 37.22 करोड़ रुपये

पठान: 31.18 करोड़ रुपये

टाइगर 3: 23 करोड़ रुपये

गदर 2: 17 करोड़ रुपये

बताते चलें कि फिल्म टाइगर 3 को दर्शकों से अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म टाइगर 3 दिवाली का परफेक्ट धमाका है। ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि टाइगर 3 की कमाई में दूसरे दिन से जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article