बॉलीवुड

Tiger 3 Box Office Collection Day 1: भाईजान बने बॉक्स ऑफिस किंग, टाइगर 3 ने जलाकर खाक किया गदर 2 का रिकॉर्ड

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 13, 2023, 09:07 AM IST

Tiger 3 Box Office Collection Day 1: सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग के साथ सभी रिकॉर्ड्स धराशायी कर दिए हैं। सलमान खान की मूवी ने सनी देओल की सुपरहिट मूवी गदर 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।

Image

Tiger 3 Box Office Collection Day 1

Tiger 3 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) दिवाली के मौके पर बीते दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। भारत में भी फिल्म को हिंदी, तेलुगु और तमिल तीन भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म की हाइप को देखते हुए यह पहले से ही तय माना जा रहा था कि मूवी को जबरदस्त ओपनिंग मिलने वाली है। हालांकि टाइगर 3 की ओपनिंग उम्मीद से भी ज्यादा बड़ी साबित हो रही है। टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग के साथ सभी रिकॉर्ड्स धराशायी कर दिए हैं।

सलमान खान की मूवी ने सनी देओल की सुपरहिट मूवी गदर 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। गदर 2 ने रिलीज के पहले दिन 40.10 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन किया था, अब कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टाइगर 3 के ओपनिंग डे कलेक्शन ने गदर 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। आइए इन आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

टाइगर 3 का ओपनिंग डे कलेक्शन

सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार टाइगर 3 ओपनिंग डे पर 44.5 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। इसमें फिल्म ने हिंदी में 43.2 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं दूसरी ओर तेलुगु में 1.15 करोड़ औक तमिल में मूवी का कलेक्शन 15 लाख रुपये रह सकता है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article