Why Shraddha Kapoor Doesn't Work with 3 Khans: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) फिलहाल अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म स्त्री 2 की सक्सेस के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। स्त्री 2 को फैंस और क्रिटीक्स दोनों से पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने आज तक शाहरुख खान, सलमान खान या आमिर खान के साथ काम नहीं करने पर चुप्पी तोड़ी है। शुभंकर मिश्रा के साथ एक पॉडकास्ट में आशिकी 2 एक्ट्रेस ने शेयर किया कि उन्हें अभी तक बॉलीवुड के तीन खानों के साथ काम करने का मौका नहीं मिला है। यहां इसपर एक नजर डालते हैं।
उन्होंने बताया, 'कई बार आपको एक फिल्म ऑफर की जाती है, लेकिन अगर आपको लगता है कि रोल उतना इंट्रस्टिंग नहीं है या वह रोल आपके अंदर के कलाकार को चुनौती नहीं देता है तो आप उस रोल को छोड़ देते हैं। मैं इस तरह के रोल को लेकर बहुत स्पष्ट हूं।' वह काम जो मैं चुनती हूं, उसमें कुछ इंट्रस्टिंग होना चाहिए।'
उन्होंने बताया कि उनका मकसद अच्छी कहानियां कहना है और टैलेंटेड निर्देशकों और एक्टर्स के साथ काम करना है। उन्होंने बताया कि अगर उन्हें अच्छे रोल मिलते हैं किसी खान के साथ तो वह जरूर उनके साथ काम करेंगी।
स्त्री 2 टीम ने सक्सेस पार्टी में काफी इंजॉय किया है, जिसका एक वीडियो हाल ही में वायरल हो रहा है। जिसमें पूरी स्टारकास्ट डांस और मस्ती करती नजर आ रही है।
