The Vaccine War Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर नाना पाटेकर और फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' (The Vaccine War) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म का ट्रेलर तो लोगों को बहुत पसंद आया था, साथ ही समीक्षकों ने भी 'द वैक्सीन वॉर' की जमकर तारीफ की थी। लेकिन मूवी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पा रही है। पहले दिन तो मूवी की हालत खराब ही दिखी, वहीं दूसरे दिन भी 'द वैक्सीन वॉर' मात्र लाखों में ही सिमट कर रह गई।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नाना पाटेकर और विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) की 'द वैक्सीन वॉर' (The Vaccine War) फिल्म दूसरे दिन मात्र 85 लाख रुपये ही कमा पाई। ऐसे में मूवी मात्र दो दिन में केवल 1.70 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई। बता दें कि फिल्म में नाना पाटेकर के साथ-साथ अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और रायमा सेन ने भी अहम भूमिका अदा की है।
फुकरे 3 और 'चंद्रमुखी 2' का 'द वैक्सीन वॉर' पर पड़ा असर
बता दें कि विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) की 'द वैक्सीन वॉर' (The Vaccine War) के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर वरुण शर्मा की 'फुकरे 3' और कंगना रनौत की 'चंद्रमुखी 2' भी रिलीज हुई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म के कलेक्शन पर इन दोनों मूवी का बड़ा असर पड़ा है। क्योंकि 'द वैक्सीन वॉर' के मुकाबले 'फुकरे 3' और 'चंद्रमुखी 2' ने अच्छा कलेक्सन किया है।
पल्लवी जोशी ने 'द वैक्सीन वॉर' पर तोड़ी चुप्पी
मीडिया से बातचीत के दौरान पल्लवी जोशी ने बताया कि लोग 'द वैक्सीन वॉर' (The Vaccine War) को लेकर बहुत कंफ्यूज हो रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए पल्लवी जोशी ने कहा, "बहुत सारे लोग कंफ्यूज हैं। लेकिन ये मूवी कोविड पर आधारित नहीं है। हम केवल वैक्सीन के बारे में बात कर रहे हैं और जो परेशानियां उस दौरान हुई थीं उसके बारे में बात कर रहे हैं। ये मूवी किसी भी मामले में डार्क नहीं है और बहुत ही सकारात्मक है। इस मूवी को देखने के बाद दर्शकों को खूब गर्व होगा।"
