बॉलीवुड

Jawan Box Office Collection: 23वें दिन शाहरुख खान की जवान ने का काटा बवाल, तोड़ा पठान और गदर 2 का रिकॉर्ड

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 30, 2023, 12:11 PM IST

Jawan Box Office Collection: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान सिनेमाघरों में छप्परफाड़ कमाई कर रही है। फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने 23 वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया है। आइए जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की है?

Image

Jawan Box Office Collection (credit pic: instagram)

Jawan Box Office Collection: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। फिल्म को रिलीज हुए 23 दिन हो गए है। थिएटर्स में अभी भी किंग खान का जलवा बरकरार है। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा (Nayanthara) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं ग्लोबली भी धमाकेदार कमाई कर रही हैं।

फिल्म ने 23 वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5. 25 करोड़ की कमाई की है। Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ने भारत में कुल मिलाकर 587 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने गदर 2 और पठान के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

जानें जवान का कलेक्शन

जवान के आगे फुकरा 3, चंद्रमुखी 2 और द वैक्सीन वॉर टिक नहीं पाई। शुक्रवार को सिनेमाघरों में जवान की ऑक्यूपेंसी रेंट 32 प्रतिशत थी। मेकर्स ने जवान की धमाकेदार कमाई देखते हुए बॉक्स ऑफिस पर 1+1 का ऑफर निकाला है। जवान में शाहरुख ने बाप- बेटे दोनों का रोल निभाया है। फिल्म में एक्टर दमदार एक्शन सीन करते हुए दिखाई दिए। जवान ने नयनतारा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। विजय सेतुपति ने फिल्म में विलेन का रोल प्ले किया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी कैमियो रोल में है। फिल्म में प्रियामणि, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर ने मुख्य भूमिका निभाई है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article