बॉलीवुड

The Lady Killer Box office Prediction: 'इतनी बुरी ओपनिंग..' पहले ही दिन फेल हुई अर्जुन कपूर-भुमि पेडनेकर की 'द लेडी किलर'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 3, 2023, 10:42 AM IST

The Lady Killer Box office Prediction: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और भुमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की फिल्म द लेडी किलर (The Lady Killer) पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फिसड्डी साबित हो रही हैं, फिल्म का प्रमोशन न के बराबर हुआ है, जिसके बाद अब इसकी ओपनिंग भी काफी खराब लग रही है।

Image

The Lady Killer Box Office

The Lady Killer Box office Prediction Day 1: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और भुमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की फिल्म द लेडी किलर (The Lady Killer) पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फिसड्डी साबित हो रही हैं, फिल्म का प्रमोशन न के बराबर हुआ है, जिसके बाद अब इसकी ओपनिंग भी काफी खराब लग रही है। आज बॉक्स ऑफिस पर आंख मिचोली, UT 69,'शास्त्री विरुद्ध शास्त्री' और द लेडी किलर रिलीज हो गई है। इस बीच सभी फिल्मों को हल्की ओपनिंग ही मिलने की उम्मीद है।

हालांकि अर्जुन कपूर और भुमि पेडनेकर की स्टार पॉवर के बावजूद फिल्म द लेडी किलर बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हुई है। शुरुआती ट्रेंड के अनुसार फिल्म द लेडी किलर को एक करोड़ की भी ओपनिंग नहीं मिल पा रही है। आइए फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Box Office: पहले दिन इतना कमाएगी द लेडी किलर

शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस ट्रेंड में यह दावा किया जा रहा है कि फिल्म द लेडी किलर को पहले दिन बेहद खराब ओपनिंग मिलने वाली है। फिल्म को 0.20 लाख की ओपनिंग मिल सकती हैं, जो अभी तक की किसी भी अर्जुन कपूर स्टारर मूवी के लिए सबसे कम है। फिल्म की इतनी खराब ओपनिंग से यह लगभग तय हो गया है कि द लेडी किलर एक बड़ी डिजास्टर साबित हो सकती है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article