The Kerala Story Box Office Collection: अदा शर्मा (Ada Sharma) की फिल्म द केरल स्टोरी (The Kerala Story) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है।द केरल स्टोरी माहिलाओं के धर्मांतरण और आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट में भर्ती करने की सच्चे की कहानी है। द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ काे कल्ब में जल्द शामिल होने वाला है। फिल्म ने इस शनिवार को 9. 15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म ने कुल 187. 47 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 8 करोड़ का बिजनेस करती है। द केरल स्टोरी को सुदीप्तो सेन ने डायरेक्ट किया है।
The Kerala Story (credit pic: instagram)
फिल्म में अदा शर्मा, सोनिया बलानी, योगिता बिहानी और सिद्धी इदनानी लीड रोल में हैं। ये फिल्म 5 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कोर्ट ने पश्चिम बंगाल को द केरल स्टोरी से बैन हटाने का आदेश दिया है।
कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को बैन हटाने का दिया अदेश
पश्चिम बंगाल की सरकार की तरफ से वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने अपनी तरफ से दलील देते हुए कहा था फिल्म देखने लोग भड़क सकते हैं। इसके जवाब में चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा था कि धार्मिक भवानाओं की वजह से लोगों को मौलिक अधिकार को बांधित नहीं कर सकते हैं। कोर्ट ने निर्देश दिया था कि सरकार या उससे जुड़े लोग सिनेमाघरों के मालिक पर कोई दबाव नहीं बनाए।
द केरल स्टोरी को विन डिजल की सुपरहिट हॉलीवुड सीरिज फास्ट एंड फ्यूरियस 10 से खतरा बढ़ गया है। फिल्म ने पहले ही दिन द केरल स्टोरी की कमाई को नुकसान पहुंचाया था। दूसरे दिन भी विन डीजल की फिल्म ने छप्पड़ फाड़ कमाई की है। फिल्म ने दूसरे दिन 13 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं, द केरल स्टोरी ने इस शुक्रवार 5.75 करोड़ का बिजनेस किया है।
