बॉलीवुड

The Kashmir Files फेम एक्ट्रेस Pallavi Joshi कार दुर्घटना का हुईं शिकार, नजदीकी अस्पताल में करवाया भर्ती

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 17, 2023, 12:23 PM IST

Pallavi Joshi Car Accident: द कश्मीर फाइल्स फेम एक्ट्रेस पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi) एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई हैं। शूटिंग के दौरान चलती गांड़ी बेकाबू हो गई और पल्लवी जोशी को टक्कर मार दी। इसके बाद पल्लवी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि उनकी हेल्थ फिलहाल बेहतर है।

Image

KEY HIGHLIGHTS
  • पल्लवी जोशी एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई हैं।
  • शूटिंग के दौरान बेकाबू कार ने पल्लवी जोशी को टक्कर मारी।
  • द कश्मीर फाइल्स एक्ट्रेस अस्पताल में भर्ती हैं।

Pallavi Joshi Car Accident: द कश्मीर फाइल्स फेम एक्ट्रेस पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi) एक बड़ी कार दुर्घटना का शिकार हो गई हैं। फिल्ममेकर विवेक अग्रहोत्री के पत्नी पल्लवी जोशी का यह कार एक्सीडेंट (Pallavi Joshi Car Accident) शूटिंग के दौरान हुआ है। दरअसल द वैक्सीन वॉर (The Vaccine war) फिल्म की शूटिंग के दौरान एक चलती गाड़ी बेकाबू हो गई और पल्लवी जोशी को टक्कर मार दी। इसके बाद पल्लवी को एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि पल्लवी की हेल्थ फिलहाल काफी बेहतर है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस कार हादसे में पल्लवी जोशी को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। कार से टक्कर लगने के बाद एक्ट्रेस ने अपना शॉट भी पूरा किया और फिर उसके बाद इलाज करवाने के लिए अस्पताल में गई हैं। पल्लवी जोशी को द कश्मीर फाइल्स में उनके लाजवाब रोल के लिए पहचाना जाता है।

पल्लवी जोशी हुईं कार दुर्घटना का शिकार

बॉलीवुड एक्ट्रेस पल्लवी जोशी फिलहाल द वैक्सीन वॉर के फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। विवेक अग्रहोत्री की इस अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान ही पल्लवी जोशी के साथ ये बड़ा हादसा हो गया है। इस बीच कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान एक गाड़ी अपना संतुलन खो देती हैं और सीधा पल्लवी जोशी से आकर टकरा जाती हैं। हालांकि पल्लवी को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई हैं, इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि इस कार दुर्घटना का शिकार होने के बाद भी पल्लवी जोशी ने अपना शॉट पूरा दिया है और फिर अस्पताल में इलाज करवाने के लिए गई हैं।

इस बीच कई फैंस का रिएक्शन भी सामने आ रहा है। यह कार दुर्घटना काफी गंभीर भी हो सकती थी, हालांकि खुशकिस्मती से एक्ट्रेस को ज्यादा चोंटे नहीं आई हैं। बता दें कि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर कोविड के दौर की कहानी है, जब वैक्सीन को लेकर मारामारी शुरू हो गई थी। द कश्मीर फाइल्स की सफलता के बाद फैंस इस फिल्म के लिए भी काफी उत्साहित हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article