The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा शो में श्रीदेवी के अवतार में दिखीं जान्हवी कपूर, 'हवा हवाई' गाने पर किया डांस

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 03:36 PM IST

The Kapil Sharma Show, Janhvi Kapoor and Boney Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी फिल्म मिली का प्रमोशन करने के लिए द कपिल शर्मा शो पर नजर आने वाली हैं। शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया है। प्रोमो में जान्हवी अपनी मां श्रीदेवी के गाने ‘हवा हवाई’ पर नाचते हुए नजर आ रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • द कपिल शर्मा शो में नजर आएंगी जान्हवी कपूर।
  • जान्हवी अपने पिता बोनी कपूर के साथ शो में शामिल हुई।
  • जान्हवी कपूर फिल्म ‘मिली’ के प्रमोशन करने शो में शामिल हुई हैं।

Janhvi Kapoor on The Kapil Sharma Show: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिली’ (Mili) के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में नजर आने वाली हैं। कपिल शर्मा शो पर जान्हवी अपने पिता और प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) के साथ आई हैं। फिलहाल सोनी टीवी की तरफ से एपिसोड के प्रोमो शेयर किए गए हैं, जिनको देखकर लगता है कि एपिसोड लाजवाब होने वाला है। दरअसल जारी प्रोमों में साफ नजर आ रहा है कि जान्हवी कपूर सफेद रंग की साड़ी पहने अपनी मां और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) के गेटअप में नजर आ रही हैं।

Janhvi Kapoor and Sridevi

Janhvi Kapoor on The Kapil Sharma Show

हवा हवाई गाने पर किया डांस

End of Feed