The Bull: बीच में लटक गई Salman Khan की फिल्म !! Karan Johar के फूल गए हाथ-पांव

Salman Khan's 'The Bull' Delayed: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से अब जो लेटेस्ट जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक करण जौहर (Karan Johar) के बैनर तले बन रही बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म 'द बुल' (The Bull) की शूटिंग को लगभग 2 महीनों के लिए टाल दिया गया है।

Salman Khan's 'The Bull' Delayed: साल 2023 में 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर 3' जैसी फिल्मों करने के बाद अब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट 'द बुल' (The Bull) के लिए लगभग 25 सालों के बाद करण जौहर (Karan Johar) के साथ हाथ मिलाया है। टीम ने मुंबई मे 28 दिसंबर के दिन फिल्मसिटी में 'द बुल' का मुहूर्त किया था। फिल्म के फरवरी में फ्लोर पर जाने की उम्मीद थी। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हिं सलमान खान और करण जौहर की 'द बुल' को इंडिया-मालदीव के बीच हुए विवाद के चलते डिले कर दिया गया है।

Salman Khan and Karan Johar

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार करण, विष्णु और सलमान ने स्क्रीनप्ले के लिए और समय लेने का फैसला किया है। वो इस स्क्रीनप्ले पर दोबारा काम करेंगे। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि दोनों देशों में चल रहा विवाद शांत होने के बाद फिल्म को फ्लोर पर ले जाया जाएगा। फरवरी शेड्यूल में कम से कम 2 महीने की देरी हो गई है।

End of Feed