The Bhootnii: संजय दत्त संग काम करने पर मौनी रॉय ने कहा, 'उनसे हमें काफी कुछ सीखने में...'

Mouni Roy on Working With Sanjay Dutt: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय को जल्द ही हॉरर कॉमेडी बेस्ड मूवी 'द भूतनी' में देखा जाएगा। यह फिल्म 1 मई के दिन रिलीज होने जा रही है। 'द भूतनी' में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के साथ काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में मौनी रॉय ने बड़ा खुलासा किया है।

Mouni Roy on Working With Sanjay Dutt: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं एक्ट्रेस मौनी रॉय इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'द भूतनी' (The Bhootnii) के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में मौनी रॉय के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म के माध्यम से निर्माताओं ने पलक तिवारी और सनी सिंह सहित कई यंग टलेंट्स को मौका दिया हैफिल्म में बेयुनिक और आसिफ खान भी नजर आएंगे। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान मौनी रॉय (Mouni Roy) ने संजय दत्त के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस को साझा किया है।

Mouni Roy on Working With Sanjay Dutt

मौनी रॉय ने संजय दत्त के साथ फिल्म 'द भूतनी' में काम करने को लेकर कहा, 'मैं संजय दत्त की बड़ी फैन हूं। मैं ही नहीं उनका हरकोई फैन है। वो बहुत ही एक्सपीरियंस एक्टर हैं लेकिन उन्होंने कभी भी ये बात दिखाई नहीं। उन्होंने हमेशा हमें गाइड किया, हमें भी अपना एक्सपीरियंस दिया और चीजें सीखाते रहते थे। मैं उनके उनके कद से काफी डरी हुई फील करती थी लेकिन उन्होंने हमेशा मुझे सहज महसूस कराया।'

End of Feed