The Bengal Files: बंगाल में फिल्म को लेकर चल रहे विवाद पर विवेक ने CM ममता बनर्जी से की अपील, वायरल हुआ रिव्यू वीडियो

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 2, 2025, 11:28 AM IST

Vivek Agnihotri on The Bengal Files Controversy: फिल्म द बंगाल फाइल्स (The Bengal Files) रिलीज से पहले विवादों में आ गई है। इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने एक वीडियो जारी किया है। इसके अलावा फिल्म के रिव्यू का भी एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Vivek Agnihotri on The Bengal Files Controversy: फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की अपकमिंग फिल्म द बंगाल फाइल्स (The Bengal Files) रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। 5 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म द बंगाल फाइल्स को पश्चिम बंगाल में बैन करने की मांग उठ रही है। लोग इसका जकमर विरोध करते नजर आ रहे हैं। इन सब के बीच विवेक अग्निहोत्री ने सीधे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) से अपील की है। इसको लेकर विवेक अग्निहोत्री ने एक वीडियो शेयर किया है। विवेक अग्निहोत्री का एक ये नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैष तो चलिए जानते हैं विवेक अग्निहोत्री ने अपने इंटरव्यू में क्या बोला है।

Vivek Agnihotri on The Bengal Files Controversy

Image Source: Vivek Agnihotri/ X

विवेक अग्निहोत्री ने की ये अपील

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स एक बार फिर से खबरों में आ गई है। फिल्म द बंगाल फाइल्स के ऐलान के बाद से तरह-तरह के विवाद सामने आ रहे हैं। इसी बीच फिल्म द बंगाल फाइल्स का बंगाल में जमकर विरोध हो रहा है। अब इसपर चुप्पी तोड़ते हुए फिल्म के डायरेक्टर विवेकअग्निहोत्री ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विवेकअग्निहोत्री ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपील की। इस वीडियो में फिल्म को लेकर हो रहे विवाद पर खुलकर बात की। इस वीडियो को शेयर करते हुए विवेकअग्निहोत्री कैप्शन भी लिखा है जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। विवेकअग्निहोत्री का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

'द बंगाल फाइल्स' का रिव्यू भी आया सामने

फिल्म द बंगाल फाइल्स को अलग-अलग दिखाई जा रही हैं। ह्यूस्टन में इस फिल्म को देखने बाद लोग इसका रिव्यू करते नजर आए। इस दौरान लोग 'द बंगाल फाइल्स' की खूब तारीफ करते हुए नजर आए। 'द बंगाल फाइल्स' का ये रिव्यू वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। 'द बंगाल फाइल्स' रिव्यू और विवेक अग्निहोत्री की वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

End Article
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। ...

End of Feed