बॉलीवुड

The Archies Trailer Twitter Review: लोगों पर फिर चला जोया अख्तर का जादू, सुहाना खान की एक्टिंग ने गाड़े झंडे

The Archies Trailer Twitter Review: बॉलीवुड की मशहूर फिल्म मेकर जोया अख्तर 'द आर्चीज' के साथ नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें सुहाना खान के साथ-साथ बाकी स्टार किड्स की एक्टिंग ने भी लोगों का दिल जीत लिया है।

Image

'द आर्चीज' के ट्रेलर पर लोगों ने दिया रिएक्शन

The Archies Trailer Twitter Review: बॉलीवुड की मशहूर फिल्म निर्माता जोया अख्तर ने हमेशा ही अपनी मूवीज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। चाहे वह 'गली बॉय' हो या फिर 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा।' वहीं अब वह 'द आर्चीज' (The Archies) के साथ नेटफ्लिक्स पर भी धूम मचाने के लिए तैयार हैं। जोया अख्तर ने अपनी इस फिल्म में सुहाना खान (Suhana Khan), अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर जैसे स्टार किड्स को भी मौका दिया है। खास बात तो यह है कि 'द आर्चीज' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे लेकर अब लोग ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी साझा कर रहे हैं।

'द आर्चीज' (The Archies) का ट्रेलर देख कहा जा सकता है कि इसमें दोस्ती की जबरदस्त मिसाल देखने को मिलेगी। फिल्म में अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर और सुहाना खान (Suhana Khan)के बीच लव ट्रायएंगल भी दिखाई देगा। सबसे खास बात कि 'द आर्चीज' में युवाओं को पर्यावरण की रक्षा के लिए भी लड़ता दिखाया गया है। 'द आर्चीज' को लेकर आ रहे लोगों के रिएक्शन से यह कहा जा सकता है कि जोया अख्तर के साथ-साथ स्टार किड्स और बाकी सितारों ने भी अपनी एक्टिंग से सबको खूब इंप्रेस किया है। खासकर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अपने किरदार वेरॉनिका से तूफान मचाकर रख दिया है।

'द आर्चीज' (The Archies) में सुहाना खान की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा, "उनकी आवाज, उनकी परफॉर्मेंस, उनकी मौजूदगी। एक स्टार पैदा हुआ है। सुहाना खान प्योर टैलेंट है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "बॉलीवुड को सच में अच्छी एक्ट्रेस की जरूरत है, जिसकी एक्टिंग स्किल टॉप की होनी चाहिए। और 'द आर्चीज' के सभी प्रोमो और गानों को देखने के बाद मैं यह सोच रहा हूं कि सुहाना खान उन चीजों की भरपाई के लिए बेस्ट हैं।"

सुहाना खान (Suhana Khan) के अलावा बाकी किरदारों की भी जमकर तारीफें हुई। एक यूजर ने लिखा, "म्यूजिक के साथ हर एक किरदार बिल्कुल फिट बैठ रहा है, मानो इन्हें साथ लाया गया हो।" 'द आर्चीज' को लेकर एक यूजर ने जोया अख्तर की तारीफ की और लिखा, "वाह! जाहिर तौर पर हम जोया के जादू को महसूस कर सकते हैं। 7 दिसंबर तक इंतजार नहीं किया जा रहा है। वेरॉनिका और बेटी का लुक जबरदस्त है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article