Thalapathy Vijay Leo Box Office Collection: तृषा कृष्णन और साउथ सुपरस्टार थलपति विजय स्टार फिल्म रिलीज होते ही सभी फिल्मों को धोबी पछाड़ देने में लगी हुई है। फिल्म का क्रेज फैंस के बीच सिर चढ़ बोल रहा है, इस बात का सबूत सिनेमा थिएटर है। इस फिल्म के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसे सुन विजय के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। दरअसल विजय ने बाहुबली और रजनीकांत जैसी बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आखिर ये रिकॉर्ड क्या है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
थलपति विजय (Thalapathy Vijay) साउथ इंडस्ट्री के वो स्टार हैं जो अपनी एक्टिंग और सादगी से कई चमत्कार कर दिखाते हैं। यही कारनामा विजय ने अपनी लेटेस्ट फिल्म 'लियो' (Leo) के जरिए कर के दिखा दिया है। दरअसल साउथ की हिंदी डब फिल्मों की टॉप 10 कमाने वाली लिस्ट में लियो दसवें नंबर पर आ गई है। इस पोजीशन पर रजनीकांत की फिल्म कबाली थी। फिलहाल इस लिस्ट में अभी भी पहले नंबर पर प्रभास की फिल्म बाहुबली ने दबदबा बनाया हुआ है।
इसी के साथ सैकनिल्क के रिपोर्ट्स अनुसार लियो' अब तक दुनियाभर में 584 करोड़ का ताबड़तोड़ कलेक्शन कर लिया है। भारत में फिल्म ने 333.65 करोड़ रूपए का कलेक्शन कर सभी को पटकनी दे दी है। हालांकि फिल्म के एडवांस बुकिंग और पहले दिन के कलेक्शन के बाद कमाई की रफ़्तार में गिरावट देखने को मिली थी।
