Sara Tendulkar Deepfake Photo: इंडियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) अपनी खूबसूरत के चक्कर में अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसी के साथ ही क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubhman Gill) के साथ उनका रूमर्ड रिलेशनशिप भी चर्चा में हैं। खबर यह है कि दोनों बीते काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों का ये रिश्ता काफी सीरियस भी है। हालांकि अभी तक न ही सारा तेंदुलकर और न ही शुभमन गिल की तरफ से इन रिलेशनशिप की पुष्टि की गई है। सोशल मीडिया पर बीते दिनों रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो काफी वायरल हुआ। जिसपर अमिताभ बच्चन से लेकर कई बड़े सितारों ने भी आपत्ति जताई है।
खुद रश्मिका ने भी इस वीडियो को काफी डरावना बताया था। अब सारा का एक डीपफेक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके AI की मदद से उनकी एक पुरानी तस्वीर में छेड़छाड़ की गई है। आइए इस फोटो पर एक नजर डालते हैं।
अर्जुन तेंदुलकर की जगह लगाया शुभमन गिल का चेहरा
इंटरनेट पर एक फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें शुभमन गिल, सारा के कंधे पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं। इस बीच अब इस फोटो की सच्चाई सामने आ गई है। दरअसल इस फोटो में शुभमन की जगह सारा के भाई अर्जुन तेंदुलकर मौजूद हैं। जिन्हें AI की मदद से हटाकर शुभमन गिल का चेहरा लगा दिया गया है।
