Kriti Sanon ने शुरू की 'Tere Ishk Mein' की शूटिंग, Dhanush संग करती दिखेंगी ऑनस्क्रीन रोमांस

Kriti Sanon Start Shoot for Tere Ishk Mein: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक कृति सेनन (Kriti Sanon) ने आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म 'तेरे इश्क में' (Tere Ishk Mein) की शूटिंग शुरू कर दी है। इस मूवी की शूटिंग दिल्ली में की जा रही है।

Kriti Sanon Start Shoot for Tere Ishk Mein: कृति सेनन ने अब तक के फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक किरदार निभाया है। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर आनंद एल राय ने अपकमिंग फिल्म 'तेरे इश्क में' का टीजर जारी किया था। इस मूवी के टीजर के साथ मेकर्स ने यह भी कन्फर्म कर दिया था कि 'तेरे इश्क में' (Tere Ishk Mein) मूवी में कृति सेनन अहम किरदार में नजर आएंगी। इस मूवी से कृति सेनन (Kriti Sanon) का लुक भी सामने आया था। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो कृति सेनन ने इस मूवी की शूटिंग शुरू कर दी है।

Kriti Sanon Start Shoot for Tere Ishk Mein

कृति सेनन ने शुरू की 'तेरे इश्क में' मूवी की शूटिंग

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक धनुष ने कुछ दिनों पहली ही 'तेरे इश्क में' मूवी की शूटिंग शुरू कर दी थी। ऐसे में अब कृति सेनन ने भी फिल्म की स्टारकास्ट को ज्वाइन कर लिया है। फिल्म में कृति सेनन को मुक्ति के रोल में देखा जाएगा। धनुष और कृति सेनन की जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स बेकरार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कृति सेनन इस समय दिल्ली में ही फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

End of Feed