Kartik Aryan Greet Deepika Padukone: हाल ही में रविवार को दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) और कार्तिक आर्यन( Kartik Aryan) ने एक साथ मुंबई में इवेंट अटेंड किया। इस मौके पर स्टार्स के साथ अनिल कपूर जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स भी नजर आए। इवेंट से दीपिका पादुकोण और कार्तिक आर्यन की एक वीडियो सामने आई है जिसमें कार्तिक अपनी सीनियर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को गले लगाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस तरह-तरह की डिमांड कर रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता कार्तिक आर्यन( Kartik Aryan) दीपिका पादुकोण का स्वागत कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण कार्तिक को गले लगाती है और दोनों बातें भी कर रहे हैं। किसी ने चुपके से दोनों स्टार्स की वीडियो बनाई है। जिस तरह से कार्तिक दीपिका पादुकोण को ग्रीट कर रहे हैं फैंस को यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है। इसे देखने के बाद लोग यही कह रहे हैं कि दोनों स्टार्स को साथ में काम करना चाहिए। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के बीच यही चर्चा है कि अगर ये दोनों किसी रोमांटिक मूवी में काम करेंगे तो जोड़ी जरूर हिट होगी।
कार्तिक आर्यन ( Kartik Aryan) के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द ही आशिकी 3( Aashiqui 3) में नजर आने वाले हैं। जिसका पहले लुक कुछ ही दिन पहले नजर आया था। कार्तिक आर्यन इन दिनों अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं जिसे देखने के बाद उनकी फिल्म को लेकर क्रेज और भी ज्यादा बढ़ रहा है। वहीं दीपिका पादुकोण के काम की बात करें तो वह इन दिनों अपनी बेटी दुआ पादुकोण का ध्यान रख रही है और काम से ब्रेक पर है।
