Chandra Mohan Death: तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता चंद्र मोहन ने 82 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। एक्टर के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। एक्टर को दिल का दौरा पड़ने के बाद हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक्टर को आज सुबह 9: 45 पर कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी मृत्यु हो गई। एक्टर के पीछे उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। एक्टर का अंतिम संस्कार हैदराबाद में सोमवार को होगा। एक्टर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया था। एक्टर के निधन पर रामचरण से लेकर जूनियर एनटीआर तक ने शोक जताया है।
चंद्रमोहन ने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म नालाई नामाधे से की थी। इस फिल्म में उनके साथ एमजीआर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उनके काम को रंगुला रत्नम से पहचान मिली थी। एक्टर ने अपने करियर में कई दिग्गज सितारों के साथ काम किया था। एक्टर को एक फिल्मफेयर साउथ अवॉर्ड और दो नंदी अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका हैं। एक्टर के निधन पर जूनियर एनटीआर ने शोक जताया है।
चंद्र मोहन के निधन पर जूनियर एनटीआर ने जताया शोक
एक्टर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा, कई दशकों तक फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाएं निभाकर चंद्र मोहन गारू ने अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके असामयिक मृत्यु के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और उनकी आत्मा को शांति मिले।
