RECALL: तारा सुतारिया संग आदर जैन-अलेखा आडवाणी की वो तस्वीर, जिसने दोनों के दामन पर लगाया "धोखेबाज" का धब्बा

Aadar Jain Tara Sutaria Alekha Advani Pic: बॉलीवुड कलाकार आदर जैन (Aadar Jain) ने मीडिया से बात करते हुए उन आरोपों का खंडन किया है, जिनमें उनको धोखेबाज करार दिया जा रहा था। आदर जैन ने कहा है कि उन्होंने तारा के साथ दगेबाजी नहीं की है और न ही उनकी पत्नी अलेखा (Alekha Advani) ने एक्ट्रेस के खिलाफ साजिश रची थी। आइए आपको तारा (Tara Sutaria), आदर और अलेखा की वो तस्वीर दिखाते हैं, जिसके बाद ये बातें शुरू हुई थीं।

Aadar Jain Tara Sutaria Alekha Advani Pic: बॉलीवुड कलाकार आदर जैन (Aadar Jain) एक वक्त तारा सुतारिया को डेट कर रहे थे। आदर और तारा (Tara Sutaria) न केवल मीडिया में साथ नजर आते थे बल्कि घूमने के लिए भी साथ जाते थे। तारा और आदर के साथ इनकी एक दोस्त भी नजर आती थी, जिसका नाम अलेखा आडवाणी था। कुछ समय के बाद तारा-आदर का ब्रेकअप हो गया और दोनों अलग हो गए। इसके बाद आदर ने अलेखा (Alekha Advani) को डेट करना शुरू कर दिया और लोगों में ये बातें शुरू हो गईं कि आदर-अलेखा ने मिलकर तारा सुतारिया को धोखा दिया है। आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने आखिरकार इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ दी है और असलियत लोगों के सामने है।

Aadar Jain Alekha Advani Tara Sutaria

आदर-अलेखा की सफाई के बीच इनकी एक पुरानी तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें ये दोनों तारा के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस वक्त आदर-तारा एक साथ थे और अलेखा खुद को इस जोड़ी का थर्डव्हील बताती थीं। अलेखा ने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर शेयर की थी, जिसकी वजह से ही लोगों के बीच ये बातें शुरू हुई थीं कि अलेखा-आदर ने तारा को धोखा दिया है। आप आदर जैन, तारा सुतारिया और अलेखा आडवाणी की ये तस्वीर नीचे देख सकते हैं:

End of Feed