बॉलीवुड

Ek Do Teen Song के लिए माधुरी दीक्षित को फिट नहीं लगती जाह्नवी-सारा, लगाया इस नई-नवेली हसीना पर दांव

Madhuri chooses Rasha for Ek Do Teen Song: 80-90 के दशक में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के नाम की तूती बोलती थी। उनकी एक्टिंग और डांस के करोड़ों दीवाने थे, जो उनके लटके-झटके देखने के लिए थिएटर जाते थे। फिल्म तेजाब (Tezaab) का गाना एक दो तीन तो आज भी लोगों का फेवरेट है। माधुरी ने ताजा इंटरव्यू में इस गाने के रिक्रिएशन पर बात की है और अपनी पसंदीदा हसीना को चुना है।

Image

Ek Do Teen Madhuri chooses the casting

Madhuri chooses Rasha for Ek Do Teen Song: बॉलीवुड अदाकारा माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने दर्शकों को कई सारे हिट गाने दिए हैं। इन गानों में उन्होंने इतना कमाल का डांस किया था कि लोग आज भी उनकी सराहना करते हैं। माधुरी दीक्षित के सुपरहिट गानों की बात करें तो फिल्म तेजाब में एक दो तीन गाना तो अब तक हर किसी की जुबान पर है। इसी गाने ने माधुरी दीक्षित को घर-घर तक पहुंचाया था। माधुरी दीक्षित के इस गाने पर लड़कियां अब भी परफॉर्मेंस देती हैं और उनकी तरह एक्सप्रेशन देने की कोशिश करती हैं। माधुरी दीक्षित से एक इंटरव्यू के दौरान ये पूछा गया कि अगर उनको एक दो तीन गाने के लिए किसी हसीना को चुनना है तो वो कौन सी होगी?

यूं तो आजकल इंडस्ट्री में कई सारी हीरोइन्स हैं जो अच्छा डांस करती हैं। नोरा फतेही से लेकर सारा अली खान और जाह्नवी कपूर समेत कई हीरोइन्स हैं, जो अपने किलर मूव्स और एक्सप्रेशन्स से लोगों का दिल जीत चुकी हैं लेकिन माधुरी दीक्षित ने इनमें से किसी का भी नाम नहीं लिया है। अदाकारा माधुरी दीक्षित ने सिर्फ एक फिल्म पुरानी राशा थडानी (Rasha Thadani) को एक दो तीन गाने के लिए चुना है। माधुरी के अनुसार, उनके सुपरहिट गाने एक दो तीन के साथ राशा थडानी न्याय कर पाएंगी।

राशा थडानी ने कुछ दिनों पहले ही फिल्म आजाद से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में उनके गाने उई अम्मा पर राथा ने कमाल का डांस किया था। राशा का ये गाना काफी वायरल हुआ था और लोगों ने उनके एक्सप्रेशन की काफी तारीफ की थी। राशा का गाना देखने के बाद लोगों ने ये तक कहा था कि वो आने वाले वक्त में सभी फीमेल स्टारकिड्स पर भारी पड़ेंगी। वैसे आपके अनुसार, राशा थडानी एक दो तीन गाने के साथ न्याय कर पाएंगी या नहीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article