बॉलीवुड

Aadar Jain की एक्स-गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया के फैन्स द्वारा लगाए गए आरोपों पर पत्नी Alekha Advani ने तोड़ी चुप्पी, कहा 'हम जानते हैं कि...'

Aadar Jain's Wife Alekha Advani on Tara Sutaria: आदार जैन से शादी करने के बाद अलेखा आडवाणी पर बार-बार यह आरोप लग रहे थे कि उन्होंने तारा सुतारिया से जैन परिवार के लड़के को चुरा लिया है। अब इन अफवाहों पर अलेखा ने खुलकर बात की और बताया ये सब कहानियां निराधार हैं।

Image

Alekha Advani On Tara Sutaria-Aadar Jain

Aadar Jain's Wife Alekha Advani on Tara Sutaria: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन ने कुछ दिनों पहले ही अलेखा आडवाणी संग सात फेरे लिए हैं। शादी होने के बाद से आदर जैन विवादों में आ गए हैं। कुछ दिनों पहले दिए गए आदर जैन के बयानों ने उन्हें फिर से सुर्खियों में डाल दिया था। लोगों को आदर जैन का बयान पसंद नहीं आया था। आदर जैन ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया पर तंज कसते हुए उन्हें 'टाइम पास' बताया था। इसके अलावा कई लोगों ने अलेखा आडवाणी पर यह आरोप लगाया था कि उन्होंने तारा सुतारिया से आदर जैन को चुरा लिया। ऐसे में अब एक इंटरव्यू के दौरान आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने इन आलोचना का जवाब दिया।

तारा सुतारिया को लेकर अलेखा आडवाणी ने कही ये बात

अलेखा आडवाणी ने क्लियर करते हुए कहा कि तारा सुतारिया हमेशा से उनकी फ्रेंडशिप के बारे में जानती थी। आदर जैन की पत्नी अलेखा ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा, 'मैं इस बारे में कुछ बोलना नहीं चाहती हूं क्योंकि मैं सच जानती हूं। हम दोनों एक साथ बड़े हुए हैं। हम कितने सालों से एक-दूसरे के दोस्त रहे हैं। हम एक-दूसरे को देखा है। अब एकदम अलग ही कहानी निकलकर सामने आई है, जो अच्छी नहीं है। तारा को अच्छी तरह से पता था कि मैं और आदर कितने समय से दोस्त हैं। जो भी कहानी बनाई जा रही है वो बेबुनियाद है।'

इसी इंटरव्यू के दौरान आदर जैन ने अपनी बातें क्लियर की और कहा, 'गलत कहानी और गलतफेहमियां हैं। उन्होंने कहा, 'अलेखा उनकी सबसे पुरानी दोस्त है, जो भी अफवाहें फैल रही हैं वो गलत हैं।' आदर ने यह भी कहा था कि जब मेरी शादी होगी तो मैं किसी और के बारे में क्यों ही सोचूंगा।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article