Tanu Weds Manu 3: कंगना रनौत और आर माधवन स्टारर का आएगा तीसरा पार्ट !! डायरेक्टर आनंद एल राय ने दिया बड़ा अपडेट

Aanand L Rai on Tanu Weds Manu 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक आनंद एल राय ने सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'तनु वेड्स मनु' ( Tanu Weds Manu) के तीसरे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है। उन्होंने बताया है कि फिल्म की स्टोरी पर काम जारी है।

Aanand L Rai on Tanu Weds Manu 3: आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'तनु वेड्स मनु' ( Tanu Weds Manu) को साल 2011 में रिलीज किया था। इस फिल्म की सफलता के बाद निर्माताओं को इसका सीक्वल बनाने में लगभग 4 साल लग गए थे। फिल्म में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और आर माधवन (R Madhavan) की फ्रेश जोड़ी को ऑनस्क्रीन नजर आई थी। लगभग 9 सालों के बाद इस फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर एक बड़ी गॉसिप सामने आई है। सुनने में आ रहा है कि आनंद एल राय ने फिल्म 'तनु वेड्स मनु 3' को बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आइए जानें क्या है पूरा मामला?

Tanu Weds Manu 3

'तनु वेड्स मनु 3' पर डायरेक्टर आनंद एल राय ने तोड़ी चुप्पी

'तनु वेड्स मनु 3' (Tanu Weds Manu 3) को लेकर जब आनंद एल राय से सवाल किया गया तो उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, 'हम इस समय स्टोरी पर काम कर रहे हैं।' आनंद एल राय ने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी लेकिन उन्होंने यह क्लियर कर दिया है कि आने वाले समय फिल्म के तीसरे पार्ट के बनने की पूरी संभावना है।

End of Feed