बॉलीवुड

Angad Bedi ने पत्नी Neha Dhupia को नींद से जगाकर दी जन्मदिन की बधाई, VIDEO देख आप बोलेंगे- 'सो क्यूट...'

Neha Dhupia Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) आज 27 अगस्त 2024 को अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनके पति और एक्टर अंगद बेदी ने कमाल का वीडियो शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने लगा है। यहां नजर डालते हैं।

Image

Angad Bedi Birthday Wish for Neha Dhupia

Neha Dhupia Birthday: बॉलीवुड कपल अगंद बेदी और नेहा धूपिया के बीच का प्यार देख फैंस का दिल हर बार पसीज जाता है। दोनों की जोड़ी ने फैंस के दिल में जगह बनाई हुई है। आज 27 अगस्त 2024 को बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अपनी बोल्ड स्टेटमेंट्स और एक्टिंग के चलते सुर्खियों में रहने वालीं नेहा आज 44 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस को फैंस के साथ ही उनके सेलेब्रिटी दोस्त भी जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस बीच अंगद बेदी की बर्थडे पोस्ट ने सभी का ध्यान खींच लिया है।

अंगद बेदी ने शेयर किया प्यार भरा पोस्ट

एक्टर ने अपनी पत्नी के जन्मदिन पर प्यार भरा कैप्शन शेयर करते हुए कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में दोनों कमाल के लग रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं अंगद ने एक वीडियो भी शेयर की है, जो बेहद प्यारी और रोमांटिक भी है। यहां इसी वीडियो पर नजर डालते हैं, जिसने फैंस को 'ओ.. सो क्यूट..' बोलने पर मजबूर कर दिया है।

आधी रात को नींद से उठाकर दी जन्मदिन की बधाई

अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा, 'मेरी वंडरवुमन को, हमारे खूबसूरत बच्चों की मां को और हमारे होममेकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। तुम हम सभी को एक साथ बांध कर रखती हो। यूनिवर्स की सबसे खूबसूरत महिला के लिए.. आई लव यू.. ए।' अगंद की इस पोस्ट पर सिद्धांत चतुर्वेदी से लेकर मलाइका अरोड़ा तक कई सितारे कमेंट कर नेहा को बर्थडे विश कर रहे हैं। वहीं फैंस को भी अंगद का बर्थडे विश करने का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article