मशहूर प्लेबैक सिंगर Krishna Raj ने दुनिया को कहा अलविदा, ,तमिल इंडस्ट्री में छाया मातम

तमिल फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर आई है। मशहूर प्लेबैक सिंगर कृष्णा राज का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। 90 के दशक में उनके गानों ने खूब लोकप्रियता हासिल की थी।

तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। प्लेबैक सिंगर कृष्णा राज (Krishna Raj ) ने दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। 75 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। कृष्णा राज की आवाज ने 1990 के दशक में तमिल फिल्म संगीत को कई यादगार गाने दिए, जिन्हें आज भी लोग याद करते हैं। अब उनकी मौत से सभी को तगड़ा झटका लग गया है।- (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-"मेरी उम्मीद से बढ़कर...", Mahesh Babu ने रामायण से प्रेरित वाराणसी सीक्वेंस में किया कमाल का काम, फैन हुए SS Rajamouli)

krishna raj death

कृष्णा राज का निधन (pic credit-instagram)

75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

प्लेबैक सिंगर कृष्णा राज का निधन हो गया है। वह फिल्म म्यूजिशियंस यूनियन के सदस्य थे। उनके जाने से तमिल फिल्म जगत में शोक है। यूनियन ने उनके परिवार और दोस्तों के प्रति दुख जताया है। कृष्णा राज ने कई मशहूर गाने गाए थे। कृष्णा राज का जन्म 25 दिसंबर 1951 को तमिलनाडु के सेलम जिले के वेम्पडितालम गांव में हुआ था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने बुनाई का काम किया। इसी दौरान उनकी रुचि गाने और संगीत में बढ़ने लगी। उन्होंने किसी से खास ट्रेनिंग लिए बिना गाने और बाजा बजाना सीखा। इसके बाद उन्होंने सलेम सुंदर ड्रामा ग्रुप के साथ काम किया और अपनी सिंगिंग को बेहतर बनाया।

End of Feed