V. Shantaram : "जयश्री" के किरदार में तमन्ना भाटिया ने उड़ाया गर्दा, गुलाबी साड़ी में लगी एकदम सुंदर-सुशील

V. Shantaram Tamannah Bhatia Look: बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म वी शांतराम से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है। इस मूवी में वह जयश्री बनी है। जिन्होंने इंडियन सिनेमा की विरासत को आगे बढ़ाने का अहम काम किया। इस लुक में वह कैसी नजर आ रही हैं, आइए इसपर नजर डालते हैं।

V. Shantaram Tamannah Bhatia Look: सिद्धांत चतुर्वेदी( Siddhant Chaturvedi) और तमन्ना भाटिया( Tamannah Bhatia) की अपकमिंग फिल्म वी शांताराम का दमदार पोस्टर रिलीज हो गया है। कुछ दिन पहले मेकर्स ने फिल्म से सिद्धांत का फर्स्ट लुक शेयर किया था। जिसमें वह सिनेमा के रेबल वी.शांताराम का किरदार निभा रहे हैं। अब फिल्म से तमन्ना भाटिया का लुक जारी किया गया है। वह मूवी में जयश्री का किरदार निभा रही है। पोस्टर में तमन्ना भाटिया एकदम शांत और सुंदर नजर आ रही है। तमन्ना भाटिया और सिद्धांत की इस फिल्म पर फैंस की कड़ी नजर टिकी हुई है। आइए उनके इस लुक पर एक नजर डालते हैं।

V. Shantaram Tamannah Bhatia Look

तमन्ना भाटिया ने अपने एक्स अकाउंट पर वी. शांताराम ( V. Shantaram) फिल्म से अपना पहला कैरेक्टर पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं, बिल्कुल परी जैसी, उन्होंने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हैं और बालों का जुड़ा बनाया हुआ है। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, एक युग की स्टार, एक विरासत के पीछे की ताकत, इतिहास में वापसी का एक अध्याय।”

End of Feed