बॉलीवुड

आदित्य धर ने थाईलैंड को बना दिया पाकिस्तान की ल्यारी, धुरंधर की टीम ने इस तरह तैयार किया करोड़ों का सेट

Dhurandhar Movie Set : धुरंधर फिल्म में इसके किरदारों के साथ-साथ मूवी के सेट की भी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है । हर कोई यह जानना चाहता है कि इतना आलीशान सेट बनाया कैसे गया। अब एक वीडियो सामने आई है, जिसमें टीम पूरा सेट तैयार कर रही है।

Image

Dhurandhar Movie Set

Dhurandhar Movie Set: इस साल की सबसे चर्चित फिल्म 'धुरंधर' ने थिएटर्स' में तूफान मचा रखा है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं और उनके साथ हैं अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हुए हैं और हर जगह उसकी चर्चा हो रही है। चाहे सोशल मीडिया हो या अखबार हर जगह धुरंधर के कमाल के काम की बातें की जा रही हैं। धुरंधर देखने वाले एक सवाल बार-बार कर रहे हैं कि फिल्म में पाकिस्तान के शहर ल्यारी को इतनी खूबसूरती से दिखाया गया है। यह सेट बना कैसे और कहां पर इसकी शूटिंग हुई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है, जिसमें धुरंधर की टीम ल्यारी का सेट तैयार कर रही है।

इन जगहों पर हुई धुरंधर की शूटिंग

फिल्म में असली लोकेशन दिखाने के लिए प्रोडक्शन टीम ने जमकर मेहनत की। धुरंधर की शूटिंग मुंबई-लद्दाख-थाईलैंड और अमृतसर जैसे शहरों में पूरी की गई । टीम ने तीन सेट पर शूटिंग पूरी की, जिससे यह शानदार फिल्म शूट हो पाई। सबसे कमाल बात दर्शकों को वह लगी कि पाकिस्तान के शहर को एकदम रियल जैसा दिखाने का काम किया गया। यह सेट इस तरह से तैयार किया गया कि लोगों को यकीन हो जाए यह पुराना पाकिस्तान ही है।

यहाँ बना ल्यारी का आलीशान सेट

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है। जिसमें धुरंधर की टीम थाईलैंड जा रही है। जहां पर पाकिस्तानी की ल्यारी का सेट बनाया जा रहा है। 20 से 25 लोगों की टीम बस में बैठकर सेट बनाने के लिए जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से एक-एक चीज को इतनी पैनी नजर से बनाया गया है कि दर्शक कोई कमी न निकाल पाए। इस सेट को बनवाने में जरूर आदित्य धर ने करोड़ों की कमाई लगा दी होगी ।

धुरंधर का कलेक्शन

आदित्य धर और धुरंधर की पूरी टीम की मेहनत फिल्म में साफ झलक रही है। यही कारण है कि दर्शक सिनेमाघरों में इसे एन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म ने अबतक 117 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। धुरंधर की कमाई लगातार बढ़ रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article