Raid 2 Tamannaah Bhatia Video: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की अपकमिंग फिल्म ‘रेड 2 (Raid 2)’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अभी हाल ही में फिल्म 'रेड 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे लोग और बॉलीवुड स्टार्स काफी पसंद कर रहे हैं। ट्रेलर को देखने के बाद फैंस के उत्साह में और भी उछाल देखने को मिला। 'रेड 2' के ट्रेलर के बाद अब फिल्म से एक वीडियो लीक हुआ है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो फिल्म के शूटिंग सेट से लीक हुआ है, जो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।
रेड 2 से लीक हुआ तमन्ना भाटिया का वीडियो
अजय देवगन की लीड रोल वाली फिल्म 'रेड 2' के सेट से तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) का एक डांस नंबर का वीडियो लीक हो गया है, और ये क्लिप सोशल मीडिया पर तूफान की तरह वायरल हो रही है। लीक हुए वीडियो में तमन्ना गोल्डन और व्हाइट ड्रेस में कमाल लग रही हैं। वो डांसर्स के साथ सेट पर ठुमके लगाती दिख रही हैं, और उनकी एनर्जी देखकर हर कोई हैरान है। फैंस उनके स्टाइल और ग्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं तमन्ना भाटिया का ये डांस वीडियो, जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है।
कब रिलीज होगी 'रेड 2'
फिल्म 'रेड 2' के इस डांस वीडियो के साथ-साथ रिलीज डेट को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। अजय देवगन की ये फिल्म 1 मई 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय देवगन IRS ऑफिसर के किरदार में धमाल मचाएंगे। इस बार विलेन के रोल में रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) नजर आने वाले हैं। फिल्म में तमन्ना भाटिया का एक डांस नंबर होने वाला है। फिल्म 'रेड 2' से लीक हुए तमन्ना भाटिया के डांस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं
