Raid 2 Trailer Review: अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' जल्द ही सिनेमाघरों पर धमाल करने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार करने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म के ट्रेलर पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने ट्रेलर का रिव्यू किया है। आइए जानते हैं कि खिलाड़ी कुमार ने क्या कहा है।
पार्ट 1 की तरह इस पार्ट में भी अजय देवगन आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक का रोल करते नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद अक्षय कुमार ने ट्रेलर की तारीफ की है। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ट्रेलर पोस्ट करते हुए फिल्म की सफलता के लिए बधाई दी हैं। उन्होंने लिखा, "भाई, क्या ट्रेलर है। मुझे उम्मीद है कि आपकी 75वीं रेड सिनेमाघरों में 75 हफ़्ते तक चलेगी। Raid 2 के लिए शुभकामनाएं अजय देवगन।"
अजय देवगन और रितेश देशमुख का आमना-सामना
इस फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख भी नजर आ रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार ने रितेश देशमुख के रोल की भी काफी ज्यादा तारीफ की है।अक्षय कुमार ने लिखा एविलनेस आप पर सूट कर रही है। ट्रेलर पर साफ नजर आ रहा है कि अजय देवगन और रितेश देशमुख के बीच जमकर आमना-सामना होने वाला है।"
अजय देवगन ने की थी केसरी चैप्टर 2 की तारीफ
बता दें अक्षय कुमार इस समय अपनी आने वाली फिल्म केसरी चैप्टर 2 को लेकर बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर अजय देवगन ने एक्टर की जमकर तारीफ भी की थी। एक्टर ने लिखा था- "भगत सिंह की लड़ाई सड़कों पर थी, यह अदालत में थी- दोनों ने इतिहास बदल दिया। केसरी चैप्टर 2 का ट्रेलर अब आउट हो गया है।"
