बॉलीवुड

सबा आजाद ने वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर ऋतिक को बताया Best Fool, 'कृष 4' एक्टर के एक्सप्रेशन्स ने खींचा ध्यान

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 10, 2025, 08:01 AM IST

Hrithik Roshan-Saba Azad Vacation Photos: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) अभी हाल ही में घूमने गए थे। इस वेकेशन से सबा ने ऋतिक रोशन की फोटोज शेयर कर उन्हें बेस्ट फूल बताया है। ऋतिक और सबा आजाद की ये फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

Image

Hrithik roshan saba azad

Hrithik Roshan-Saba Azad Vacation Photos: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वॉर 2' और 'कृष 4' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। ऋतिक रोशन की इन दोनों ही फिल्मों से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच ऋतिक रोशन की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ नजर आ रहे हैं। ऋतिक रोशन की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सबा आजाद ने एक ऐसी बात लिख दी, जो सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। तो चलिए देखते हैं सबा और ऋतिक रोशन की नई फोटोज में क्या खास है।

सबा ने ऋतिक को बताया 'फूल'

ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) की क्यूट केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है। दोनों ने हाल ही में एक कोजी वेकेशन की तस्वीरें शेयर कीं, जो सोशल मीडिया पर छा गई हैं। ठंडी-सी जगह पर छुट्टियां मनाते हुए ये कपल बेहद खुश नजर आ रहा है। सबा ने ऋतिक की तस्वीरें शेयर करते हुए मजेदार अंदाज में ‘बेस्ट फूल’ कहकर बुलाया। सबा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो फोटोज शेयर की हैं, पहली तस्वीर में दोनों गले मिलते नजर आए, तो दूसरी में ऋतिक राउंड चश्मे में नजर आए। ऋतिक और सबा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

फैंस बोले- लवली जोड़ी नंबर वन

इन तस्वीरों के बाद फैंस का प्यार देखते ही बन रहा है। कोई उनकी सादगी की तारीफ कर रहा है, तो कोई कह रहा है कि ऋतिक (Hrithik Roshan) और सबा (Saba Azad) की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे क्यूट जोड़ियों में से एक है। सबा के ‘बेस्ट फूल’ वाले कमेंट पर भी लोग रिएक्शन देते नजर आए। ऋतिक रोशन और सबा आजाद की नई तस्वीरों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article