Tamannaah Bhatia Celebrate Mata Chowki at Home: अभिनेत्री तमन्ना भाटिया पिछले कई दिनों से विजय वर्मा ( Vijay Verma) के साथ ब्रेकअप को लेकर चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस ने विजय वर्मा से रिश्ता तोड़ दिया है और अब वह अकेले ही नजर आती है। हाल ही में नवरात्रि के पहले दिन पर तमन्ना भाटिया ने अपने घर माता की चौकी लगवाई। उन्होंने घर पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया। इस मौके पर तमन्ना भाटिया माता रानी की भक्ति में लीन नजर आई। एक्ट्रेस के घर के अंदर की ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है।
भजन गायिका प्रीति पठानिया ने सोशल मीडिया पर तमन्ना भाटिया के घर की वीडियो शेयर की है। जिसमें वह नवरात्रि के पहले दिन माता की चौकी लगाकर तमन्ना के घर जागरण कर रही है। इस वीडियो में तमन्ना भाटिया डांस करती नजर आ रही है। उनके घर के अंदर रिश्तेदार और दोस्तों की भीड़ लगी हुई है। तमन्ना भाटिया के साथ राशा थडानी भी नजर आ रही है। दोनों मिलकर डांस कर रही हैं। तमन्ना भाटिया ने सुंदर गुलाबी सूट पहना है जिसमें वह एकदम साधारण महिला की तरह लग रही हैं। एक्ट्रेस को भक्ति-भाव में लीन डांस करते हुए देखा जा सकता है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो तमन्ना भाटिया आखिरी बार सिकंदर का मुक्कदर में नजर आई थी। हाल ही में खबर सामने आई है कि वह रेड 2 में आइटम सॉन्ग करने वाली है। हालांकि अभी तक यह खबर ऑफिशियल नहीं हुई है, लेकिन फैंस उन्हें स्टेज पर थिरकते देखने के लिए उत्साहित हैं।
