बॉलीवुड

'Abir Gulaal': फवाद खान और वाणी कपूर स्टारर की रिलीज डेट आई सामने, जानिए कब देगी दस्तक

Abir Gulaal Release Date Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) और पाकिस्तान के लोकप्रिय अभिनेता फवाद खान की नई फिल्म 'अबीर गुलाल' (Abir Gulaal) का शानदार टीजर पेश करते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट की भी बड़ी घोषणा कर दी है। जानिए यह मूवी किस दिन रिलीज होगी।

Image

Fawad Khan and Vaani Kapoor

Abir Gulaal Release Date Out: पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता फवाद खान फाइनली 9 सालों के बाद बॉलीवुड की दुनिया में वापसी करने को तैयार हैं। फवाद खान (Fawad Khan) को आने वाले दिनों में बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) के साथ फिल्म 'अबीर गुलाल' (Abir Gulaal) में देखा जाएगा। इस रोमांटिक कॉमेडी मूवी का टीजर हाल ही में मेकर्स ने जारी किया है, जिसमें फवाद खान और वाणी कपूर की जोड़ी फैन्स को पसंद आ रही है। टीजर रिलीज के साथ मेकर्स ने फिल्म 'अबीर गुलाल' सिनेमाघरों में किस दिन दस्तक देगी, यह भी बता दिया है।

जानिए कब रिलीज होगी फिल्म 'अबीर गुलाल'?

फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म 'अबीर गुलाल' आने वाले दिनों में 9 मई के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म का टीजर देखने के बाद लोगों ने इसे बड़े परदे पर देखने का अभी से मन बना लिया है। टीजर में फवाद खान और वाणी कपूर को फिल्म '1942: अ लव स्टोरी' का गाना 'कुछ ना कहो' गुनगुनाते हुए देखा जा सकता है। दोनों की जोड़ी टीजर में बेहद प्यारी लग रही है। वाणी कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया पर फिल्म 'अबीर गुलाल' के टीजर को फैन्स के साथ शेयर किया है।

आरती एस बागड़ी के निर्देशन में बनी फिल्म 'अबीर गुलाल' में फवाद खान और वाणी कपूर के अलावा लीजा हेडन, रिधि डोगरा, फरीदा जलाल, सोनी राजदान, परमीत सेठी, राहुल वोरा, अमृत संधू, सुजॉय डे और देव अग्रवाल सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो वाणी कपूर को आने वाले दिनों में अजय देवगन और रितेश देशमुख की नई मूवी 'रेड 2' में भी देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article