हाथों में मां करीना कपूर के सैंडल पकड़े चल रहे हैं नवाब तैमूर, फोटो देख लोग बोले- 'बेटा जेंटलमैन है...'

Kareena Kapoor Khan's Son Taimur: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान का बेटा तैमूर अपने जन्म के बाद से ही लगातार सुर्खियों में रहता है। इस बीच अब सोशल मीडिया पर तैमूर की कुछ तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखने के बाद हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है।

Kareena Kapoor Khan's Son Taimur: बॉलीवुड स्टार करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अपनी प्यारी सी फैमिली के साथ काफी सारा क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं। करीना और सैफ के दोनों बेटे तैमूर और जेह, सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहते हैं। करीना को हाल ही में 'सिंघम अगेन' में देखा गया था। जिसके बाद से ही वह अपने पर्सनल लाइफ पर अधिक फोकस कर रही हैं। करीना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है कि उनका बड़ा बेटा तैमूर उनकी 'सेवा' कैसे करता है। यह फोटोज अब काफी वायरल होने लगी हैं और फैंस इन्हे खूब पसंद भी कर रहे हैं। यहां इनपर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- बीते 6 सालों में Sajid Khan को कई बार आया था आत्महत्या करने का ख्याल, दर्द बयां करते हुए कहा, 'मीटू के आरोपों ने मुझे...'

Saif and Kareena

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने स्टिलेटोज के साथ चलते हुए तैमूर की तीन तस्वीरें शेयर की हैं। जबकि उनकी पीठ कैमरे की ओर है। तस्वीर में तैमूर को काले रंग का सूट पहने देखा जा सकता है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''मां की सेवा इस साल और हमेशा के लिए हैप्पी न्यू ईयर दोस्तों। जल्द ही और तस्वीरें आ रही हैं, देखते रहिए।'

End of Feed