Taimur compared to Shashi Kapoor: बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान के साहबजादे तैमूर अली खान जब से पैदा हुए हैं, मीडिया में छाए हुए हैं। वो जिस दिन घर से बाहर निकलते हैं, मीडिया उन्हें कवर करने पहुंच जाती है और फिर उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैलने लगती हैं। कुछ देर पहले तैमूर अली खान को मीडिया ने अपने कैमरे में कैद किया, जिसके बाद से इंटरनेट पर वो ही छाए हुए हैं। तैमूर अली खान नई तस्वीरों में समर लुक में दिखाई दे रहे हैं। उनकी नई तस्वीरें देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि वो एकदम अपने परनाना शशि कपूर की तरह दिखाई देते हैं।
Taimur Ali Khan को देखकर फैंस को आई शशि कपूर की याद, बोले 'ये तो बिल्कुल परनाना की तरह...'
Shashi Kapoor से हो रही Taimur Ali Khan की तुलना
बॉलीवुड कलाकार सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान की नई तस्वीरें देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि वो अपने परनाना शशि कपूर जैसे दिखाई देते हैं। लोग तैमूर अली खान की लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज पर कमेंट करके कह रहे हैं कि उनकी आंखें और चेहरा एकदम शशि कपूर जैसा है। शशि कपूर अपने वक्त के मोस्ट-हैंडसम एक्टर थे और लड़कियां उनकी दीवानी थीं। लोगों का कहना है कि तैमूर अली खान भी आगे चलकर उतने ही हैंडसम लगेंगे और लड़कियां उनके लिए दीवानी रहेंगी।
तैमूर पर प्यार बरसा रहे हैं फैंस
करीना और सैफ के फैंस तैमूर अली खान पर लगातार प्यार बरसा रहे हैं। लोगों का कहना है कि सैफ और करीना के जीन्स की वजह से तैमूर का चेहरा इतना प्यारा है। वैसे आपको तैमूर अली खान का नया लुक कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
