'तुम दूसरी जया बच्चन हो...' वाले कमेंट पर Taapsee Pannu ने दिया ऐसा जवाब, दंग रह गए लोग

Taapsee Pannu on being called ‘dusri Jaya Bachchan: तापसी पन्नू का पैपराजी से विवाद नया नहीं है। इस बीच तापसी ने अब जया बच्चन से तुलना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Taapsee Pannu on being called dusri Jaya Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) का पैपराजी के साथ विवाद कोई नई बात नहीं है। एक्ट्रेस कई बार कैमरे के सामने फोटोग्राफर्स से बहस करती नजर आ चुकी हैं और अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा अपनी सीमाएं साफ रखती हैं। इसी वजह से उनकी तुलना अक्सर दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन से की जाती है। जया बच्चन भी पैपराजी की दखलअंदाजी और उनके तरीके को लेकर कई बार अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर कर चुकी हैं। अब तापसी पन्नू ने खुद इस तुलना पर अपनी बात रखी है। उन्होंने बताया कि वह अपनी पर्सनल स्पेस को लेकर काफी स्पष्ट हैं और लोगों को उनकी इस सोच को समझना चाहिए। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Daayra Song Sach Ka Daayra OUT: गुलजार के शब्दों को मिला अमित त्रिवेदी का म्यूजिक-बी प्राक की आवाज का साथ, देखें वीडियो)

Taapsee Pannu on jaya bachchan

तापसी पन्नू ने किया रिएक्ट (pic credit-instagram)

तापसी पन्नू ने किया रिएक्ट

तापसी से जब उन्हें ‘दूसरी जया बच्चन’ और ‘जया बच्चन लाइट’ कहे जाने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे तारीफ बताया। उन्होंने न्यूज 18 से बातचीत में कहा कि वह हर चीज का अच्छा पक्ष देखने की कोशिश करती हैं। तापसी ने जया बच्चन की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत अच्छी एक्ट्रेस और मजबूत महिला हैं। उन्होंने कहा कि जया से उनकी तुलना करना लोगों की मेहरबानी है। पैपराजी के साथ अपने व्यवहार को लेकर तापसी ने कहा कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी किसी पर चिल्लाकर बात नहीं की और न ही किसी को गाली दी है। उनकी अपनी कुछ साफ सीमाएं हैं और वह उन्हें लेकर स्पष्ट हैं। तापसी ने कहा कि जब किसी महिला की सीमाएं साफ होती हैं तो लोग उससे डरने लगते हैं।

End of Feed