Taapsee Pannu Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड Mathias Boe से शादी कर ली है। एक्ट्रेस की वेडिंग में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि वो अपने मैरिज को प्राइवेट रखना चाहती थीं। एक्ट्रेस हाल ही में प्रोड्यूसर आनंद पंडित की बेटी के वेडिंग फंक्शन में शामिल हुई थी। वेडिंग में शाहरुख खान, सलमान खान से लेकर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे।
Tapasee Pannu (credit Pic: Instagram)
पिछले महीने तापसी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और बैडमिंटन खिलाड़ी Mathias Boe से गुपचुप तरीके से शादी की थी। शादी के बाद पहली बा तापसी मीडिया के सामने आईं। एक्ट्रेस ने लाल साड़ी पहनी थी और लाल चूड़ा पहना था। एक्ट्रेस ने अपने लुक को मिनमल के साथ कंप्लीट किया था। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के वायरल वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। पैपराजी ने तापसी को शादी की ढेर सारी बधाई दी। एक्ट्रेस ने कहा, फिलहाल तो अभी किसी और की शादी में आई हूं।
शादी के बाद पहली बार नजर आईं तापसी पन्नू
इसके अलावा इस वेडिंग रिस्पेशन में साथ में मलाइका शेरावत और इमरान हाशमी भी नजर आए। मलाइका और इमरान ने साथ में पैपराजी को पोज दिया। दोनों ने 20 साल पहले साथ में अनुराग बसु की ब्लॉकबस्टर फिल्म मर्डर में काम किया था। आनंद पंडित के वेडिंग की फोटो जमकर वायरल हो रही हैं। इस वेडिंग में शाहरुख, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, अमीषा पटेल, राजकुमार राव, पत्रलेखा, राकेश रोशन, मनोज बाजपेयी, प्रतीक गांधी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, अदा शर्मा, अविका गौर, तनीषा मुखर्जी और नील नितिन मुकेश समेत कई सितारे नजर आए। ब्लैक कलर के आउटफिट में शाहरुख खान बेहद हैंडसम लग रहे थे।
