पति Mathias Boe के रिटायरमेंट लेते ही Taapsee Pannu ने किया ऐसा मजाक, कमेंट कर बोलीं- 'अब तुम शादीशुदा हो..'

Taapsee Pannu on Husband Mathis Boe's Retirement: तापसी पन्नू इस समय चल रहे पेरिस ओलंपिक 2024 को देखने के लिए पहुंची हैं। उन्होंने अपने पति, बैडमिंटन खिलाड़ी माथियास बो को सपोर्ट करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। अब पति के बैडमिंटन कोच के तौर पर रिटायरमेंट लेने पर भी एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

Taapsee Pannu on Husband Mathis Boe's Retirement: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने अपनी प्राइवेट शादी के बाद पति मैथियास बोए संग ज्यादा पब्लिक अपीयरेंस नहीं की है। एक्ट्रेस इस समय चल रहे पेरिस ओलंपिक 2024 को देखने के लिए पहुंची हैं। उन्होंने अपने पति, बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बोए को सपोर्ट करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। तापसी के पति भारतीय खिलाड़ियों चिराग शेट्टी और सात्विकसाई राज रंकीरेड्डी को कोचिंग दे रहे थे। लेकिन दो टॉप खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद, माथियास ने अपने रिटायरमेंट की भी घोषणा कर दी है। अपने लंबे इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने बैडमिंटन कोच के रूप में रिटायरमेंट का खुलासा किया है। जिसपर अब एक्ट्रेस का रिएक्शन भी काफी वायरल हो रहा है।

Taapsee Pannu Reacts to Mathias Boe's Retirement Post

Taapsee Pannu Reacts to Mathias Boe's Retirement Post

अब पति के बैडमिंटन कोच के तौर पर रिटायरमेंट लेने पर भी एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है। मैथियास बो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दोनों खिलाड़ियों के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, 'मैं खुद इस भावना को अच्छी तरह से जानता हूं। अपने जीवन की सबसे अच्छी पोजीशन में रहने के लिए हर दिन खुद को एक सीमा तक धकेलना, और फिर चीजें वैसी नहीं होती जैसी आप उम्मीद करते हैं। मैं जानता हूं कि आप लोग निराश हैं, मैं जानता हूं कि आप भारत के लिए पदक लाना चाहते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होना था।'

End of Feed