बॉलीवुड

Sajid Khan ने मां मेनका ईरानी के लिए पहली बार शेयर किया इमोशनल पोस्ट, बोले- 'यकीन नहीं हो रहा है मम्मी...'

फराह खान और साजिद खान की मां मेनका ईरानी का 26 जुलाई को निधन हो गया था। फराह की मां ने 79 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। साजिद ने मां के निधन के बाद पहली बार इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। निर्माता ने अपने इंस्टाग्राम पर मां के साथ बचपन की फोटो शेयर की है।

Image

Sajid Khan (credit Pic: Instagram)

फराह (Farah) और साजिद खान (Sajid Khan) की मां मेनका ईरानी (Menka Irani) का मुंबई में 26 जुलाई को निधन हो गया। फराह की मां ने 79 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। कोरियोग्राफर की मां के निधन के बारे में जानने के बाद तमाम सितारे उनके घर पर पहुंचे थे। मेनका ईरानी के अंतिम दर्शन करने के लिए शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन समेत तमाम सितारे पहुंचे थे। मां के निधन के बाद पहली बार साजिद खान ने अपना रिएक्शन दिया है। साजिद ने मां के साथ बचपन की फोटो शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा है।

साजिद ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। फोटो में साजिद की मां बेटे के कंधे पर हाथ रखे हुए नजर आ रही हैं। ये साजिद के बचपन की तस्वीर है। फोटे में निर्माता की मां के चेहरे का नूर देखने लायका। इस फोटो को शेयर करते हुए साजिद ने लिखा, अभी भी यकीन नहीं हो रहा है आप चले गए हो। मैं आपसे हमेशा प्यार करूंगा मम्मी।

साजिद ने मां के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट

ये समय साजिद और फराह के लिए बहुत मुश्किल है। दोनों अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं। फराह ने मां के निधन से कुछ दिनों पहले उनके जन्मदिन पर प्यारा सा नोट लिखा था। फराह ने मां के साथ अनसीन फोटो शेयर करते हुए लिखा कि हम सभी अपनी मम्मी को हल्के में लेते हैं। मैं तो कुछ ज्यादा ही लेती हूं। लेकिन मुझे पिछले दिनों में समझ गया कि मैं आपसे कितना प्यार करती हूं। आपकी कई सर्जरी हुई है। आप बहुत ही मजबूत हो। फराह के यूट्यूब वीडियो में भी उनकी मां नजर आती थीं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article