बॉलीवुड

फोटो खिंचवाने पर Taapsee Pannu का फूटा फैन पर गुस्सा, बोलीं- हट जाइए ...

Taapsee Pannu Video Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक्ट्रेस पैपराजी और फैंस पर नाराज होते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Image

Taapasee Pannu (credit Pic: Instagram)

Taapsee Pannu Video Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इंडस्ट्री की वर्स्टाइल एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। तापसी को बिल्कुल पसंद नहीं है पैपराजी उन्हें परिवार के साथ कैप्चर करें। कई बार एक्ट्रेस का पैपराजी का गुस्सा फूट चुका है। एक्ट्रेस हाल ही में अपनी बहन शगुन के साथ मूवी देखने निकली थी। एक्ट्रेस को पैपराजी का कैप्चर करना पसंद नहीं आया। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक्ट्रेस एक फैन पर नाराज होते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के वायरल वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

वीडियो में एक्ट्रेस अपनी बहन के साथ दिखाई दे रही थीं। एक्ट्रेस को देखकर पैपराजी और फैंस उनके साथ फोटो खिंचवाते हुए नजर आए। इस दौरान एक्ट्रेस अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ती हुई नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने फैन से कहा, हट जाइए हट जाइए आप बहुत पास आ रहे हैं। तापसी काफी परेशान नजर आईं। पैपराजी भी एक्ट्रेस से कहते नजर आए रुक जाओ। रुक जाओ।

तापसी पन्नू का फूटा गुस्सा

इस वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, यंग जया बच्चन। दूसरे यूजर ने लिखा, जया बच्चन की कॉपी। तीसरे यूजर ने लिखा, किस बात का घमंड है। चौथे यूजर ने लिखा, क्यों लेनी फोटो जाने दो।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार डंकी में नजर आई थीं। डंकी में तापसी के साथ शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। एक्ट्रेस फिर आई हसीन दिलरुबा में नजर आएंगी। तापसी के साथ फिल्म में सनी कौशल, विक्रांत और तापसी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का टीजर दर्शकों को काफी पसंद आया है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article