Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। कपल पिछले 7 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कपल इस महीने की 23 तारीक को शादी के बंधन में बंधने वाला है। कपल की शादी में करीब दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे। शादी को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ है। शादी की खबरों पर अब शत्रुघ्न सिन्हा ने रिएक्ट किया है।
शादी पर अभी तक कपल या एक्ट्रेस के परिवार के किसी भी सदस्य ने कोई कंफर्मेशन नहीं दिया है। बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि सोनाक्षी को बतौर एक्टर बढ़ते हुए देखकर बहुत खुश है। वो अपनी बेटी के ग्रोथ से काफी खुश है। एक्टर ने कहा कि सोनाक्षी ने साबित कर दिया है कि वो शानदार अभिनेत्री हैं। वो मेरे दिल के सबसे करीब हैं।
सोनाक्षी की शादी पर पिता शत्रुघ्न ने तोड़ी चुप्पी
सोनाक्षी की शादी के बारे में बात करते हुए वेटरन एक्टर ने कहा, मेरा आशीर्वाद हमेशा उसके साथ हैं, हमें उसकी च्वाइंस पर पूरा भरोसा है। मुझे पूरी उम्मीद है कि उसने अपने लिए सही पार्टन चुना होगा। एक ही तो बेटी है मेरी। मैं उसकी शादी को ना ही कंफर्म कर रहा हूं। ना ही मना कर रहा हूं। समय बताएगा। मेरा आशीर्वाद हमेशा उसके साथ है।
इससे पहले सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा ने कहा था कि मैं अभी मुंबई से बाहर हूं। मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हीरामंडी एक्ट्रेस पहले से ही जहीर संग शादी करने का प्लान बना रही थी। लेकिन लोक सभा चुनाव 2024 की वजह से शादी की डेट को टाला गया है।
