REVEALED: अंडरवर्ल्ड ने क्यों दागी थीं गुलशन कुमार के शरीर में 16 गोलियां? मंदिर के सामने सरेआम की गई थी हत्या

Gulshan Kumar's Death Story: साल 1997 टी-सीरीज के फाउंडर गुलशन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आइए जानते हैं आखिर क्यों दिन दहाड़े अबू सलेम ने शूटर राजा के जरिए गुलशन कुमार को मरवा दिया था। क्या था पूरा मामला...

Authored by: Lalit KumarUpdated Nov 18 2024, 13:17 IST
क्यों की गई थी गुलशन कुमार की हत्या? जानिए पूरा मामलाImage Credit : Instagram01 / 06

क्यों की गई थी गुलशन कुमार की हत्या? जानिए पूरा मामला

Gulshan Kumar's Death Story: टी-सीरीज कंपनी के फाउंडर गुलशन कुमार ने एक से बढ़कर एक गाने गाए थे। उनकी लोकप्रिय हर गुजरते दिन के साथ लोगों के बीच बढ़ती जा रही थी। 12 अगस्त 1997 के गुलशन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है कि गुलशन कुमार से हर महीने रुपये देने की डिमांड अबू सलेम द्वारा की गई थी। आइए जानते हैं क्यों अबू सलेम के कहने पर शूटर राजा ने गुलशन कुमार की हत्या की थी?

पैसे देने से कर दिया था इनकारImage Credit : Instagram02 / 06

पैसे देने से कर दिया था इनकार

रिपोर्ट्स की मानें तो गुलशन कुमार से अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम ने हर महीने 5 लाख रुपये की मांग की थी। गुलशन कुमार अबू सलेम को पैसे देने से साफ मना कर दिया था।

पैसे ना देना बनी गुलशन कुमार के मौत की वजहImage Credit : Instagram03 / 06

पैसे ना देना बनी गुलशन कुमार के मौत की वजह

बताया जाता है कि गुलशन कुमार ने हर महीने पैसे से मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि इतने पैसों से मैं हर महीने वैष्णो देवी में भंडारा कराएंगे। पैसा ना देना ही गुलशन कुमार के मौत की वजह बन गई थी।

शरीर में लगी थीं 16 गोलियांImage Credit : Instagram04 / 06

शरीर में लगी थीं 16 गोलियां

जब गुलशन कुमार ने पैसे देने से मना कर दिया था तब अबू सलेम काफी नाराज हुए थे। कहा जाता है कि अबू सलेम ने शूटर राजा को गुलशन कुमार का मर्डर करने के लिए कहा था। गुलशन कुमार को 16 गोलियां लगी थीं।

1997 में हुई थी हत्याImage Credit : Instagram05 / 06

1997 में हुई थी हत्या

मुंबई में जीतेश्वर महादेव मंदिर के बाहर गुलशन कुमार को 16 गोलियां लगी थी और अस्पताल जाते-जाते उनकी मौत हो गई थी। लोग आज भी गुलशन कुमार के शानदार गाने सुनते हैं और उन्हें याद करते हैं।

हत्या में आया था संगीतकार नदीम का नामImage Credit : Instagram06 / 06

हत्या में आया था संगीतकार नदीम का नाम

कई रिपोर्ट यह भी बताती हैं कि गुलशन कुमार की हत्या में संगीतकार नदीम का नाम भी सामने आया था। गुलशन की हत्या के बाद नदीम ने तुरंत भारत छोड़ दिया था और वो इंग्लैंड चले गए थे। हालांकि सबूत ना मिलने के बाद कोर्ट ने नदीम को इस मामले में क्लीन चिट दे दी थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!