Swatantrya Veer Savarkar: रिलीज के लिए तैयार है रणदीप हुड्डा की फिल्म, शहीद दिवस पर फिर लिखेंगे इतिहास

Swatantrya Veer Savarkar Release Date Out Now: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपनी एक्टिंग से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। वीर सावरकर पर आधारित उनकी फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है। खास तो यह है कि इसकी रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

Swatantrya Veer Savarkar Release Date Out Now: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणदीप हुड्डा ने हमेशा ही अपनी एक्टिंग से बड़े पर्दे पर परचम लहराया है। उनकी एक्टिंग ने- लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। खास बात तो यह है कि एक बार फिर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का परिचय देने के लिए तैयार हैं। दरअसल, वह जल्द ही वीर सावरकर के जीवन पर आधारित फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' (Swatantrya Veer Savarkar) में नजर आने वाले हैं, जिसकी रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' (Swatantrya Veer Savarkar) की एक झलक साझा की, जिसमें महात्मा गांधी का भी जिक्र हुआ। स्वातंत्र्य वीर सावकर फिल्म की झलक में एक डायलॉग भी शामिल रहा, जिसकी चर्चा अब पूरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हो रही है। वह डायलॉग था, "मुझे गांधी नहीं अहिंसा से नफरत है।" रणदीप हुड्डा की पोस्ट के मुताबिक, 'स्वातंत्र वीर सावरकर' की पोस्ट के मुताबिक, मूवी शहीद दिवस यानी 22 मार्च को रिलीज के लिए तैयार है।

End of Feed