बॉलीवुड

Tiger 4: सलमान खान संग ऑनस्क्रीन दिखाई देगी ये हसीना !! भाईजान ने खुद किया बड़ा खुलासा

Bharti Singh in Salman Khan's Tiger 4: टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' के ग्रैंड फिनाले पर सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 4' को लेकर बड़ा खुलासा किया। इस दौरान सलमान खान ने कहा कि वो 'टाइगर 4' में भारती सिंह को कास्ट करेंगे।

Image

Salman Khan

Bharti Singh in Salman Khan's Tiger 4: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की साल 2023 में 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर 3' जैसी दो फिल्में रिलीज हुई थी। 'किसी का भाई किसी की जान' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। दूसरी ओर 'टाइगर 3' ने सलमान खान के स्टारडम को डूबने से बचा लिया। 'टाइगर 3' (Tiger 3) ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 345 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। 'टाइगर 3' के बाद सलमान खान की हिट फ्रेंचाइजी के नेक्स्ट पार्ट यानी 'टाइगर 4' (Tiger 4) एक बार फिर सुर्खियों में है। 'बिग बॉस 17' के ग्रैंड फिनाले पर सलमान खान ने खुलासा करते हुए बताया कि वो भारती सिंह (Bharti Singh) को 'टाइगर 4' में कास्ट करेंगे।

बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले पर कॉमेडियन भारती सिंह ने सलमान खान के साथ काम करने को लेकर इच्छा जताई थी। इस दौरान भारती सिंह ने कहा कि भाईजान उन्हें 'टाइगर 4' में कास्ट करें। भारती सिंह के बार-बार कहने पर सलमान खान ने वादा करते हुए कहा कि वो 'टाइगर 4' में उन्हें जरूर कास्ट करेंगे। अब लोगों को लग रहा है कि 'टाइगर 4' में भारती सिंह की एंट्री पक्की हो गई है।

बता दें सलमान खान के पास इस समय करण जौहर के बैनर तले बनने जा रही फिल्म 'द बुल' में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन विश्नुवर्धान करने जा रहे हैं। निर्माताओं ने फिल्म की शूटिंग करने की सारी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के साथ 'द बुल' में तृषा कृष्णन लीड रोल में नजर आ सकती हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article