बॉलीवुड

Swatantrya Veer Savarkar: रिलीज के लिए तैयार है रणदीप हुड्डा की फिल्म, शहीद दिवस पर फिर लिखेंगे इतिहास

Swatantrya Veer Savarkar Release Date Out Now: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपनी एक्टिंग से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। वीर सावरकर पर आधारित उनकी फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है। खास तो यह है कि इसकी रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

Image

'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की रिलीज डेट आई सामने

Swatantrya Veer Savarkar Release Date Out Now: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणदीप हुड्डा ने हमेशा ही अपनी एक्टिंग से बड़े पर्दे पर परचम लहराया है। उनकी एक्टिंग ने- लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। खास बात तो यह है कि एक बार फिर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का परिचय देने के लिए तैयार हैं। दरअसल, वह जल्द ही वीर सावरकर के जीवन पर आधारित फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' (Swatantrya Veer Savarkar) में नजर आने वाले हैं, जिसकी रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' (Swatantrya Veer Savarkar) की एक झलक साझा की, जिसमें महात्मा गांधी का भी जिक्र हुआ। स्वातंत्र्य वीर सावकर फिल्म की झलक में एक डायलॉग भी शामिल रहा, जिसकी चर्चा अब पूरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हो रही है। वह डायलॉग था, "मुझे गांधी नहीं अहिंसा से नफरत है।" रणदीप हुड्डा की पोस्ट के मुताबिक, 'स्वातंत्र वीर सावरकर' की पोस्ट के मुताबिक, मूवी शहीद दिवस यानी 22 मार्च को रिलीज के लिए तैयार है।

स्वातंत्र्य वीर सावरकर (Swatantrya Veer Savarkar) मूवी की झलक साझा करते हुए रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने अपनी पोस्ट में लिखा, "भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के दो हीरो, जिसमें से एक को आज भी याद किया जाता है और दूसरे को इतिहास से ही मिटा दिया गया। इस साल शहीद दिवस पर इतिहास को दोबारा लिखा जाएगा। 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' 22 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।" रणदीप हुड्डा की इस मूवी के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। बता दें कि फिल्म में अंकिता लोखंडे उनके साथ मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई देंगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article