Swara Bhaskar ने बेटी राबिया के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, शेयर की नन्ही परी की खूबसूरत तस्वीरें

स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने अपनी बेटी राबिया (Raabiyaa) का जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने बेटी के जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटो में एक्ट्रेस अपनी बेटी पर जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रही हैं। फैंस इन फोटो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

स्वरा भास्कर और फहद अहमद की बेटी राबिया एक साल की हो गई है। एक्ट्रेस ने धूमधाम से बेटी का पहला जन्मदिन सेलिब्रिट किया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी के जन्मदिन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए स्वरा ने अपनी बेटी के लिए प्यार भरा पोस्ट शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों में बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। एक्ट्रेस ने पिछले साल 23 सितंबर को बेटी को जन्म दिया था। राबिया की क्यूट फोटो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। ये भी पढ़ें-Hina khan ने बर्थडे से 10 दिन पहले शुरू किया जश्न, कैंसर की तकलीफ को भुलाकर काटा केक

swara bhasker

Swara Bhasker (credit Pic:instagram)

स्वरा ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, आज हमारे दिल की धड़कन एक साल की हो गई है। हैप्पी बर्थडे राबू। तुम मेरी सभी प्रार्थनाओं का जवाब हो। मैं वादा करती हूं कि तुम्हें हमेशा महफूज रखूंगी। पिछले एक साल से मैं हर दिन को भाग्यशाली मानती हूं। तुम बेहद प्यारी हो। मैं तुम्हें किसी भी चीजें से ज्यादा प्यार करती हूं। मैं तुम्हारे मुंह से मम्मा सुनने के लिए बेकरार हूं।

End of Feed