बॉलीवुड

BMCM: वासु भगनानी-जैकी भगनानी ने अली अब्बास जफर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, रुपयों में हेरफेर का लगाया आरोप

पूजा एंटरटेनमेंट के मालिक जैकी भगनानी और वासु भगनानी ने डायरेक्टर अली अब्बास जफर पर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग के दौरान रुपये की हेरफेर का आरोप लगाया है। पूजा एंटरटेनमेंट के द्वारा बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। खबरें हैं कि बांद्रा पुलिस जल्द ही अली अब्बास जफर से इस मामले में पूछताछ कर सकती है।

Image

Vasu Bhagnani Jackie Bhagnani Ali Abbas Zafar

पूजा एंटरटेनमेंट के मालिक वासु भगनानी और जैकी भगनानी ने डायरेक्टर अली अब्बास जफर के खिलाफ लीगल एक्शन लेते हुए उन्हें बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग के दौरान रुपयों की बर्बादी का आरोप लगाया है। बड़े मियां छोटे मियां के निर्माताओं ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में अली अब्बास जफर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 3 सितम्बर के दिन लिखाई गई शिकायत के अनुसार अली अब्बास जफर ने अबु धाबी अथॉरिटी द्वारा मिली सब्सिडी में गड़बड़ी की है।

क्या है पूरा मामला?

डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को लेकर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां बनाई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है। फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट ने किया है, जिसके मालिक वासु भगनानी और जैकी भगनानी हैं। पूजा एंटरटेनमेंट ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि जब बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग अबु धाबी में हुई थी तब वहां की अथॉरिटी ने शूटिंग के लिए कुछ सब्सिडी दी थी, जो उनके पास आनी चाहिए थी लेकिन डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने उस सब्सिडी को अपने पास रख लिया। पूजा एंटरटेनमेंट के अंतर्गत बड़ी-बड़ी फिल्में बनती रही हैं, जिस कारण इस खबर से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री थोड़ी हिल गई है।

जल्द ही अली अब्बास जफर से होगी पूछताछ

बांद्रा पुलिस स्टेशन ने जैकी भगनानी और वासु भगानी की शिकायत पर तुरंत कोई कार्यवाही नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही डायरेक्टर अली अब्बास जफर को पुलिस स्टेशन बुलाकर पूछताछ करेगी। अली अब्बास जफर की तरफ से अभी तक इस लीगल एक्शन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। बीते दिन एक खबर में यह दावा किया गया था कि पूजा एंटरटेनमेंट ने अभी तक अली अब्बास जफर की पूरी फीस नहीं दी है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article