Swara Bhaskar slams Vegetarians before Bakr Eid: स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) शादी के बाद फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं, हालांकि अभी भी अपने विवादित बयानों के चक्कर में सुर्खियां बटोरती रहती हैं। स्वरा अक्सर अपने बयानों के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होती है। एक्ट्रेस ने अब बकरा ईद से पहले शाकाहारी लोगों को खरी खोटी सुना दी है। एक यूजर के ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए स्वरा ने शाकाहारी लोगों को निशाने पर ले लिया है। हालांकि स्वरा भास्कर के इस ट्वीट के बाद अब वह ट्रोलर्स भी उनपर भड़क गए हैं।
Swara Bhaskar Slams vegetarians
यह भी पढ़ें- Chandu Champion box office collection Day 3: वीकेंड में फिसड्डी साबित हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म, कमाए केवल इतने करोड़
एक्ट्रेस ने पिछले साल ही समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद संग शादी की थी। जिसके बाद कुछ समय पहले ही उन्होंने एक बेटी को भी जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर एक नजर डालते हैं।
शाकाहारी लोगों पर फूटा स्वरा भास्कर का गुस्सा
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अपने खाने की प्लेट को फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे शाकाहारी होने पर गर्व है। मेरी थाली आंसुओं, क्रूरता और क्रूएलिटी से मुक्त है।'
इस पर रिएक्ट करते हुए स्वरा ने कहा, ' ईमानदारी से कहूँ तो... मैं शाकाहारियों की खुद को सही साबित करने की सोच को मैं समझ नहीं पाती हूँ। आपका पूरा आहार बछड़े को उसकी माँ के दूध से वंचित करने, गायों को जबरन गर्भवती करने, फिर उन्हें उनके बच्चों से अलग करने और उनका दूध चुराने से बना है। क्या आप जड़ वाली सब्जियाँ खाते हैं? इससे पूरा पौधा नष्ट हो जाता है! कृपया आप आराम करें क्योंकि यह बकरीद है।'
