बॉलीवुड

Sonakshi Sinha Wedding: जहीर इकबाल संग शादी से पहले ही ससुराल वालों संग दिखीं सोनाक्षी, ननंद ने शेयर की तस्वीरें

Sonkshi Sinha and Zaheer Iqbal wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की शादी बीते काफी समय से सुर्खियों में ही। इस बीच शादी से पहले ही एक्ट्रेस सोनाक्षी अपने ससुराल वालों के साथ नजर आ रही हैं, यह तस्वीरें सोनक्षी को होने वाली ननंद में शेयर की हैं।

Image

Sonakshi Sinha with Zaheer Iqbal Family

Sonkshi Sinha and Zaheer Iqbal wedding: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सिंगर हनी सिंह, एक्ट्रेस पूनम ढिल्लो समेत कई स्टार्स दोनों की शादी का कन्फर्म कर चुके हैं। हालांकि अभी तक सोनाक्षी सिन्हा या उनके परिवार की तरह से शादी को लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं मिला है। एक्टर जहीर इकबाल ने भी अभी तक इसपर चुप्पी ही साधी हुई हैं।सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha Wedding) और एक्टर जहीर इकबाल की शादी बीते काफी समय से सुर्खियों में ही। इस बीच शादी से पहले ही एक्ट्रेस सोनाक्षी अपने ससुराल वालों के साथ नजर आ रही हैं, यह तस्वीरें सोनक्षी को होने वाली ननंद में शेयर की हैं।

फादर्स डे के मौके पर सोनाक्षी ने अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा को भी विश किया है। जिसके बाद जहीर इकबाल की बहन सनम रतानसी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

ससुराल वालों के साथ नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा

फादर्स डे के मौके पर सनम रतानसी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटोज शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह अपने पिता को फादर्स डे की शुभकामनाएं दे रही हैं। वहीं इस बाद शेयर की दूसरी फोटो में वह अपने माता-पिता और भाई इकबाल के साथ ही एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आ रही हैं। जहीर इकबाल संग शादी से पहले ही सोनाक्षी अपने ससुराल में घुलती मिलती नजर आ रही हैं। सोनाक्षी और जहीर की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article